{"_id":"68c30530a5f451bca60020f2","slug":"municipal-council-teams-made-people-aware-about-cleanliness-sirsa-news-c-128-1-svns1027-144042-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नगर परिषद की टीमों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नगर परिषद की टीमों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
सिरसा। सफाई करते हुए नगर परिष्ज्ञद के कर्मचारी। प्रवक्ता
सिरसा। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत जिला सिरसा के सभी शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नगर परिषद सिरसा व डबवाली, नगर पालिका कालांवाली, रानियां और ऐलनाबाद की टीमें प्रतिदिन रिहायशी इलाकों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों व पार्कों में सफाई कार्य कर रही हैं। साथ ही आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने बताया कि सभी नगर परिषदों व पालिकाओं की कूड़ा संग्रहण गाड़ियां नियमित रूप से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का कार्य कर रही हैं। सफाई कर्मचारी बाजारों, कॉलोनियों और पार्कों में निरंतर स्वच्छता बनाए रखने के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर कूड़ा उठान करने वाली गाड़ियों के माध्यम से लगातार मुनादी करवाई जा रही है, जिसमें नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे कूड़ा कर्कट खाली प्लाटों या सार्वजनिक स्थलों पर न फेंकें, बल्कि उसे निर्धारित स्थानों या डस्टबिन में ही डालें।
दुकानदारों व फल विक्रेताओं से भी अनुरोध किया गया है कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर डस्टबिन रखें, जिससे बाजारों में स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा, जब प्रत्येक नागरिक इसमें भागीदारी निभाएगा। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे अपने आस-पास साफ-सफाई बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। यह अभियान चरणबद्ध रूप से जारी रहेगा, जिसके अंतर्गत सफाई, कूड़ा प्रबंधन व जन-जागरूकता की गतिविधियां निरंतर आयोजित की जाएंगी।