{"_id":"5f6a40a58ebc3e0dee193bac","slug":"municipal-commissioner-investigated-three-streets-sirsa-news-rtk5748483183","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर आयुक्त ने तीन इंटरलॉकिंग गलियों की जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर आयुक्त ने तीन इंटरलॉकिंग गलियों की जांच की
विज्ञापन
नगर आयुक्त की उपस्थिति में गली के सेंपल लेते कर्मचारी।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर आयुक्त संगीता तेतरवाल ने मंगलवार को शहर के विभिन्न इंटरलॉकिंग सड़कों का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने सड़कों पर गड्ढा खुदवाकर जांच की साथ ही शहर में दस करोड़ रुपये की लागत से बन रहे स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के लिए बन रहे मुख्य पंपिंग स्टेशन का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन इंटरलाकिंग गलियों में टाइल्स के सैंपल लिए गए।
शहर में हाल ही में गोशाला रोड पर बनी करीब 500 मीटर लंबी सड़क का निर्माण 34 लाख से किया है। इसके अलावा अग्रसेन कॉलोनी की 6 नंबर गली का भी निर्माण करीब 21 लाख रुपये से किया गया। इन सड़कों के लेवल सही न होने और गुणवत्ता की शिकायतें आईं। इन शिकायतों की जांच के लिए नगर आयुक्त संगीता तेतरवाल ने मंगलवार दोपहर को निरीक्षण कार्य शुरू किया। निरीक्षण के दौरान पंचायती राज विभाग के एसडीओ मुंशीराम जाखड़, नगर परिषद के एक्सइएन सुमित मलिक, एसडीओ श्रवण और जेई राजकुमार व राजेश को साथ लेकर गोशाला रोड पहुंची। इस दौरान सबसे पहले गोशाला रोड वाली करीब 34 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित सड़क का निरीक्षण किया। बेगू रोड को शिवपुरी रोड से जोड़ने वाले कुष्ठ आश्रम रोड पर जांच की। शहर की अग्रसेन कॉलोनी स्थित गली नंबर 6 में पहुंचे। आयुक्त ने अपनी निगरानी में ही नवनिर्मित गली का निरीक्षण किया और गड्ढा खोदकर स्थिति देखी। तीनों जगहों से इंटरलॉकिग टाइल्स के सैंपल लिए गए।
अमरूत प्रोजेक्ट का भी किया निरीक्षण, काम ठीक से करने के निर्देश
शहर में हिसार रोड के क्षेत्र से पानी की निकासी के लिए स्टॉर्म ड्रेनेज सिस्टम बनाया जा रहा है। इसके लिए पाइप लाइन डाली जा रही है। हिसार रोड पर खैरपुर चौकी के पीछे नगर परिषद की भूमि पर मुख्य पंपिंग स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। नगर आयुक्त ने संगीता तेतरवाल ने निर्माणाधीन मेन पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि काम को समय पर पूरा किया जाए और निर्माण कार्य की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए। ताकि शहरवासियों को जल्द बरसाती पानी निकासी की समस्या से निजात दिलाई जा सकें।