{"_id":"89a96fb83fa54bb2dcfc617a565dad4b","slug":"msg-movie-starting-sooting-part-4-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएसजी द वारियर्स में योद्धा के रूप में नजर आएंगे डेरा प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएसजी द वारियर्स में योद्धा के रूप में नजर आएंगे डेरा प्रमुख
ब्ययूराो/अमर उजाला /सिरसा
Updated Fri, 29 Jan 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
‘एमएसजी द मैसेंजर’ और ‘एमएसजी 2 द मैसेंजर’ जैसी फिल्में देने के बाद डेरा सच्चा सौदा के संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसां की चौथी फिल्म ‘एमएसजी द वारियर्स’ की शूटिंग वीरवार से शुरू हुई। उधर उनकी तीसरी फिल्म ‘एमएसजी ऑन लाइन गुरुकुल’ की फिल्म की शूटिंग भी जारी है।
विज्ञापन
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां, उनकी माता नसीब कौर इंसां व शाही परिवार के अन्य सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित करके, नारियल तोड़कर और फिल्म का टाइटल लिखे गुब्बारे छोड़कर शूटिंग का मुहूर्त किया। इस अवसर पर डेरा प्रमुख ने नौ अति जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया। डेरा प्रमुख ने फिल्म का पहला मुहूर्त शॉट दिया, जिसमें वे एक योद्धा की भूमिका में नजर आए।
विज्ञापन
शाह सतनाम जी धाम के निकट डेरा प्रमुख की चौथी फिल्म ‘एमएसजी द वारियर्स’ की शूटिंग आरंभ हुई। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए डेरा प्रमुख ने कहा कि यह फिल्म हॉलीवुड स्टॉइल फिल्म है, जिसे अमेरिका में रहने वाले अप्रवासी भारतीय सुखवंत सिंह निर्देशन करेंगे और उनकी ही स्क्रिप्ट है।
विज्ञापन