फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   MSG, Lion Heart, MSG the warrior, Poster release, Dera mukhi, gurmeet ram raheem

एमएसजी द वॉरियर 'लॉयन हार्ट' का पोस्टर रिलीज

Tue, 09 Aug 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Tue, 09 Aug 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
MSG, Lion Heart, MSG the warrior, Poster release, Dera mukhi, gurmeet ram raheem
लाॅयन हार्ट - फोटो : Bureau

अपनी पहली दो फिल्मों से बॉलीवुड में धूम मचाने वाले अभिनेता व निर्देशक संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां एक बार फिर बड़े पर्दे पर छाने वाले हैं। उनकी जल्द रिलीज होने वाली फिल्म एमएसजी द वॉरियर-लॉयन हार्ट का सोमवार को यू-ट्यूब पर मोशन पोस्टर रिलीज हुआ। आगामी सितंबर माह में रिलीज होने वाली एमएसजी श्रृंखला की तीसरी फिल्म का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन


फिल्म का निर्देशन संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां और उनकी पुत्री हन्नीप्रीत इंसां ने किया है। गौरतलब है कि इससे पहले एमएसजी द मेसेंजर और एमएसजी-2 द मेसेंजर जैसी फिल्मों के माध्यम से डेरा प्रमुख बॉलीवुड में एंट्री कर चुके हैं। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। फिल्म कंपनी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यह फिल्म संभवत: सितंबर माह में बड़े पर्दे पर आएगी। उल्लेखनीय है कि इसके साथ ही डेरा प्रमुख की एक और फिल्म एमएसजी ऑनलाइन गुरुकुल भी बनकर तैयार हो चुकी है तथा वह भी जल्द ही बड़े पर्दे पर धूम मचाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed