फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   MP flagged off Jammu Tawi train in Dabwali

डबवाली में जम्मूतवी ट्रेन को सांसद ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
MP flagged off Jammu Tawi train in Dabwali
डबवाली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करती सांसद सुनीता दुग्गल। - फोटो : Sirsa
गोरीवाला। जोधपुर से जम्मू तवी के बीच चलने वाली एक्सप्रेस का ठहराव डबवाली रेलवे स्टेशन पर शुरू हो गया है। रविवार को सांसद सुनीता दुग्गल ने डबवाली रेलवे स्टेशन पर जोधपुर से चलकर जम्मू तवी जाने वाली ट्रेन सं. 19925 को हरी झंडी दिखाकर बठिंडा के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जम्मू तवी ट्रेन का बठिंडा में ठहराव की मांग पिछले लंबे समय से की जा रही थी। परंतु रेलवे की ओर से अनेक खामियां बताकर इस ट्रेन का ठहराव डबवाली में नहीं किया जा रहा था। जिस कारण यह ट्रेन संगरिया से चलकर बठिंडा व वापसी में बठिंडा से चलकर संगरिया में ठहराव करती थी। बठिंडा के यात्रियों को अगर इस ट्रेन में सफर करना होता था तो उनको या तो संगरिया जाना पड़ता था या फिर बठिंडा। परंतु अब रेलवे की ओर से इस ट्रेन का डबवाली में ठहराव शुरू कर दिया गया है। रविवार को प्रथम दिन यह ट्रेन डबवाली स्टेशन पर रुकी। इस ट्रेन को सांसद सुनीता दुग्गल, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य देवीलाल, भाजपा नेता देव कुमार शर्मा, सुरेश मित्तल, विक्रम सिंह, रमेश शर्मा, होशियार सिंह, विजय कुमार, चंद्र शेखर शर्मा, राजीव कुमार, स्टेशन अधीक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

छह महीने के लिए मिली है ठहराव की अनुमति
जोधपुर से चलकर जम्मू तवी के बीच चलने वाले एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे विभाग की ओर से छह माह के लिए डबवाली स्टेशन पर ठहराव की अनुमति मिली है। इस अवधि के दौरान अगर यात्री भार ठीक रहता है तो यहां पर इस ट्रेन का ठहराव नियमित किया जाएगा। अगर यात्री भार कम पाया जाता है तो ठहराव को लेकर आगामी निर्णय रेलवे विभाग की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed