फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   More than 20 buses are missing on local and long routes, passengers have to wait for hours

Sirsa News: लोकल और लंबे रूटों पर 20 से अधिक बसों के फेरे हो रहे मिस, यात्रियों को घंटों करना पड़ रहा इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
More than 20 buses are missing on local and long routes, passengers have to wait for hours
रोडवेज बस में लटकर कर जाते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। यात्रियों को सुविधा देने के लिए परिवहन विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन चालक व परिचालकों की कमी होने के कारण हर रोज डिपो में करीब 20 से अधिक बसों के फेरे मिस हो रहे हैं। इसके कारण यात्रियों को घंटों तक बस स्टैंड पर खड़े होकर इंतजार करना पड़ रहा है। रोडवेज महाप्रबंधक ने अब सिविल सर्जन को भी चालक वापस दिए जाने के लिए पत्र लिखा है, ताकि बसों को सामान्य रूप से रूट पर चलाया जा सके।
विज्ञापन

रोडवेज के पास अब 176 बसें ऑन रूट हैं। इसमें से 142 बसें सिरसा डिपो के पास तो 34 बसें डबवाली सब डिपो में हैं। इन्हें जिले के 122 रूटों पर चलाया जा रहा है। अब रोडवेज के कई चालक परिचालक छुट्टी पर भी चले गए हैं। इसके कारण रोडवेज में चालक-परिचालकों की कमी हो गई है। रोडवेज के 22 चालक स्वास्थ्य विभाग के पास एंबुलेंस पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जबकि 10 चालक उपायुक्त कार्यालय, एसडीएम ऐलनाबाद, कालांवाली और आरटीओ अधिकारियों की गाड़ियों पर तैनात हैं। चालकों की कमी होने के कारण करीब 25 बसें डिपो में ही खड़ी हैं। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

सिरसा से डबवाली और राजस्थान के रूटों पर मिस हो रहे फेरे
सिरसा से राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और जिलों में बसों को रवाना किया जाता है। अब सिरसा से डबवाली, बठिंडा, पानीपत, गंगानगर, जमाल, कुताना, नोहर भादरा, के रूट पर बसों के करीब 20 फेरे मिस हो रहे हैं। इसके कारण यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। जमाल, नोहर भादरा की बस में सवार होने वाले विद्यार्थी सुमित कुमार, नरेश कुमार, अंकुश, ज्योती, रजनी, छिवानी ने बताया कि उनके रूट की दो बसें मिस है। इसके कारण उन्हें बस स्टैंड पर काफी इंतजार करना पड़ता है। सुबह के समय भी आने में परेशानी होती है। रूट मिस होने के कारण बस में भीड़ भी काफी अधिक होती है। इसके कारण विद्यार्थी लटकर कर सफर करने को मजबूर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीओ के पास किराए की गाड़ी, लेकिन रोडवेज के ले रखे हैं दो चालक
रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रधान रामकुमार चुरनिया, चमनलाल स्वामी ने कहा कि रोडवेज के 22 चालक स्वास्थ्य विभाग के पास, आठ उपायुक्त कार्यालय और आरटीओ के पास दो चालक हैं। उन्होंने कहा कि आरटीओ के पास किराए की गाड़ी है, लेकिन चालक रोडवेज के लिए हुए हैं। इसका यात्रियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। दूसरे विभागों में रोडवेज के कर्मचारी कार्य कर रहे हैं और उनका पूरा खर्चा सिरसा डिपो की ओर से उठाया जाता है। सिरसा में 40 के करीब परिचालकों की भी कमी है।

वर्जन
रोडवेज बसों को समय पर रूट पर रवाना किया जा रहा है। यात्रियों को सुविधा देने के लिए बसों को रूट पर भेजा जा रहा है। रोडवेज के कई चालक स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य कार्यालय में सेवाएं दे रहे हैं। जिसे वापस बुलाने के लिए पत्र भी लिखा गया है।
केआर कौशल, रोडवेज महाप्रबंधक, डिपो सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed