फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mobile journalism started a new era of journalism: Prof. Mihir

मोबाइल जर्नलिज्म से पत्रकारिता के नए युग की शुरूआत हुई : प्रो. मिहिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Mobile journalism started a new era of journalism: Prof. Mihir
सीडीएलयू में मोबाइल जर्नलिज्म को लेकर व्याख्यान देते हुए  प्रो मिहिर रंजन पात्र ।
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से मंगलवार को एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्रो. मिहिर रंजन पात्र मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रो. पात्र ने कहा कि मोबाइल के आगमन से पत्रकारिता में एक नए युग की शुरुआत हुई है। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल जर्नलिज्म की विभिन्न तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि एक अच्छे पत्रकार को समाज में होने वाली घटनाओं पर पैनी नजर रखनी चाहिए। उन्होंने खबर लेखन की विभिन्न तकनीकों पर भी चर्चा की और विद्यार्थियों को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से अवगत करवाया।
विज्ञापन


प्रो. पात्र ने कहा कि आज मोबाइल पत्रकारिता (मोबाइल जर्नलिज्म) समाचार संकलन, संपादन और प्रसारण का सबसे सशक्त माध्यम बन चुकी है। मोबाइल के माध्यम से न केवल खबरें तुरंत प्रसारित होती हैं, बल्कि वीडियो स्टोरी, लाइव रिपोर्टिंग और कंटेंट भी सहज रूप से तैयार किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल जर्नलिज्म ने नागरिक पत्रकारिता को भी बढ़ावा दिया है, जिससे आम लोग भी सामाजिक मुद्दों को आवाज देने लगे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि मोबाइल का सही इस्तेमाल करके वे कम साधनों में भी गुणवत्तापूर्ण और प्रभावशाली पत्रकारिता कर सकते हैं।


मुख्य वक्ता का स्वागत विभागाध्यक्ष प्रो. सेवा सिंह बाजवा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमित सांगवान ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर रविंदर, सहायक रोहतास सहित अन्य संकाय सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed