{"_id":"67be095918821fb8e1002ecc","slug":"mla-reached-the-park-with-the-list-of-development-works-sirsa-news-c-128-1-svns1027-133899-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: विधायक विकास कार्यों की लिस्ट लेकर पार्क में पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: विधायक विकास कार्यों की लिस्ट लेकर पार्क में पहुंचे
विज्ञापन
सिरसा। विधायक गोकुल सेतिया ने मंगलवार को लेकर एक बार फिर नगर परिषद के अधिकारियों पर प्रहार करके पूर्व विधायक गोपाल कांडा पर निशाना साधने का प्रयास किया। विधायक पांच बजे के बाद पंचायत भवन की दीवार के साथ लगते हुए हाउसिंग बोर्ड के पार्क में पहुंचे। वहां पर पहले ही हाउसिंग बोर्ड के मौजिज लोगों को बुलाया जा चुका था।
विधायक ने लाइव आकर कहा कि इस पार्क में 24 लाख रुपये का कार्य करवाया गया है। लिस्ट में इसे कंपलीट लिखा हुआ है। यहां पर काम 50 हजार का नहीं हुआ है। इस पर जेई प्रवीण शर्मा से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि पार्क का काम शुरू किया गया था। दो पक्षों में विवाद के कारण काम बीच में रोक दिया गया। बाद में एक पक्ष हाउसिंग बोर्ड सोसायटी के पास चला गया। इसके बाद हाउसिंग बोर्ड सोसायटी ने लिखकर दे दिया कि पार्क की जगह उनके अंतर्गत आती है। इस पर नगर परिषद कोई कार्य नहीं करवा सकता है। इसके बाद कोई काम नहीं करवाया गया। चार से पांच लाख रुपये की पैमेंट ठेकेदार को की गई थी। ऐसे में कागज पर उसे कंपलीट लिख दिया गया है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। नियमानुसार सारा काम किया गया है।
पूर्व विधायक ने किया था कटाक्ष, विधायक ने कौन से विकास कार्य करवाए
विधायक गोकुल सेतिया पर जनसभा के दौरान पूर्व विधायक गोपाल कांड ने कटाक्ष किया था कि विधायक ने 100 दिन में कौन से विकास कार्य करवाए हैं। विधायक के पास कोई फंड नहीं होता है। विधायक अपना चेयरमैन जीताकर खुद नगर परिषद पर कब्जा करना चाहता है। वहीं, मंगलवार शाम को विधायक विकास कार्यों की लिस्ट लेकर विभिन्न जनसभाओं में नजर आए।