{"_id":"66a28e5974e24063360f219f","slug":"ministry-will-conduct-a-survey-to-know-which-programs-people-like-to-listen-to-on-radio-sirsa-news-c-128-1-svns1027-123211-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रेडियो पर कौन से कार्यक्रम सुनना पसंद करते हैं लोग, सर्वे कर जानेगा मंत्रालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रेडियो पर कौन से कार्यक्रम सुनना पसंद करते हैं लोग, सर्वे कर जानेगा मंत्रालय
Thu, 25 Jul 2024 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 25 Jul 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
सीडीएलयू से कम्युनिटी रेडियो पर कार्यक्रम का प्रसारण करता एंकर। संवाद
सुनील बैनीवाल
सिरसा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से रेडियो सुनने वाले ग्रामीणों का सर्वे करवाया जा रहा है। इसके आधार पर विशेष प्रोग्राम का डाटा जमा किया जाएगा। इस डाटा के आधार पर रेडियो में चलाए जाएंगे। सर्वे करने वाले अधिकारियों की मानें तो देश भर में 45 कम्युनिटी रेडियो स्टेशन के अंतर्गत आने वाले 500 से ज्यादा गांवों में सर्वे किया जाएगा। प्रदेश में सिरसा, झज्जर, पानीपत और यमुनानगर में सर्वे किया जाएगा।
सिरसा में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कम्युनिटी रेडियो के अंतर्गत आठ किलोमीटर दायरे में आने वाले गांवों का सर्वे टीम करेगी। मौजूदा समय में सीडीएलयू के रेडियो स्टेशन के कार्यक्रमों को आठ किलोमीटर में आने वाले 50 गांवों के लोग सुनते हैं। रेडियो सुबह 9 से 1 बजे तक कार्यक्रम प्रसारित करता है।
जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमित सांगवान ने बताया कि सीडीएलयू में विवि के विद्यार्थी और लैब अटेंडेंट मिलकर शिक्षकों की देखरेख में कम्युनिटी रेडियो चलाते हैं। इसमें स्वास्थ्य और शिक्षा पर आधारित कार्यक्रम प्रसारित होते हैं। कम्युनिटी रेडियो वर्ष 2009 में शुरू किया गया था।
विज्ञापन
अब सीआरएस फैमिली का टीम विशेष रूप से सर्वे कर रही है। इसके अतिरिक्त कम्युनिटी रेडियो स्टेशन चलाने वाले प्रबंधकों और स्टाफ के आंकड़ों के बारे में विस्तृत जानकारी ली है, जैसे रेडियो स्टेशन को लेकर कौन से उपकरण इस्तेमाल में लाए जाते है, कौन कौन से प्रोग्राम चलते है और कौन से प्रोग्राम की मांग आती है। रेडियो चलाने में किस प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
बॉक्स
दो माध्यमों से होगा सर्वे
सर्वे करने वाली कंपनी मोबाइल फोन से पहले सर्वे करेगी। इसके उपरांत रेडियो प्रोग्राम सुनने वाले परिवारों से विशेष रूप से मुलाकात कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। सिरसा के कम्युनिटी रेडियो स्टेशन के अंतर्गत अहमदपुर, मीरपुर, झोपड़ा, बाजेंका, रंगडी, नटार, कंगनपुर, केलनिया, रामनगरिया, खाजाखेड़ा, वेदवाला, फूलंका, नेजाडेला, मल्लेवाला, खैरेकां आदि गांव आते हैं।
ये कार्यक्रम होते हैं प्रसारित
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कम्युनिटी रेडियो स्टेशन में कई प्रोग्राम का प्रसारण किया जाता है। सप्ताह में भक्ति संगीत, अपणो देश, हमारा हरियाणा, सिरसा एक्सप्रेस, फूलकारी, महक पंजाब दी, नाले गलां, नाले गीत, एक मुलाकात कार्यक्रम प्रसारित होते हैं।
बॉक्स
कुछ इस प्रकार के हैं सवाल
- परिवार में सदस्य कितने हैं।
- परिवार में कमाने वाले कितने हैं।
- सालाना आया कितनी हैं।
- परिवार में वाहन कितने हैं।
- परिवार में रेडियो कौन कौन सुनता है।
- मोबाइल, रेडियो व टीवी पर क्या रेडियो सुनते हैं।
- रेडियो पर मुख्य रूप से कौन से प्रोग्राम सुने जाते हैं।
- किस तरह के प्रोग्राम ओर आप सुनना पसंद करेंगे।
देश भर में कम्युनिटी रेडियो स्टेशन का चयन किया गया है। इन रेडियो स्टेशन के अंतर्गत आने वाली सीआरएस परिवारों से विशेष बातचीत की जाएगी। रेडियो प्रोग्राम की डिटेल रिपोर्ट बनाई जाएगी। सर्वे हरियाणा में चार जिलों में किया जा रहा है। सिरसा में सीडीएलयू के कम्युनिटी रेडियो स्टेशन को लिया गया है। - अमित सैनी , सर्वे फील्ड इंचार्ज।