फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Millions of rupees were embezzled by manure stock, two employees suspended

खाद स्टॉक में गड़बडी कर लाखों रुपये गबन, दो कर्मचारी निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Millions of rupees were embezzled by manure stock, two employees suspended
प्रबंधक कमेटी के साथ बातचीत करते हुए निरीक्षक नरेश कुमार। - फोटो : Sirsa
गोरीवाला। दी बिज्जूवाली पैक्स लिमिटेड के दो कर्मचारियों को गबन के केस में निलंबित करने के आदेश शुक्रवार को सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां डबवाली द्वारा जारी किए गए। दोनों कर्मचारियों पर खाद के स्टॉक में गड़बड़ी कर लाखों रुपये का गबन करने का आरोप था। प्रबंधक कमेटी व विभाग द्वारा दोनों कर्मचारियों के रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए पैक्स के वाइस चेयरमैन अनिल कुमार ने बताया कि दोनों ही कर्मचारी बिज्जूवाली पैक्स में बतौर क्लर्क व सेल्समैन कार्यरत हैं। जिसमें श्रीचंद के पास प्रबंधक के चार्ज के साथ बिज्जूवाली व रिसालिया खेड़ा सेल प्वांइट खाद की बिक्री के लिए दिए गए थे। जांच के दौरान श्रीचंद ने 15,80,260 रुपये नकद व 15,31,098 रुपये खाद का स्टॉक कम करके कुल 31,11,398 रुपये का गबन किया है। वहीं सेल्समैन प्रेम कुमार के पास खाद की बिक्री के लिए कालूआना सेल्स प्वाइंट दिया गया था। जिसमें प्रेम कुमार द्वारा 3,96,670 रुपये की खाद स्टॉक कम करने का गबन पाया गया। इस पर सहायक रजिस्ट्रार ने दोनों कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन

दोनों कर्मचारियों के खाद बिक्री केंद्रों पर स्टॉक प्रबंधक कमेटी व निरीक्षक सहकारी समितियां द्वारा चैक किया जा रहा है। पैक्स के रिकॉर्ड की भी गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। आशंका जताई जा रही है गबन का आंकड़ा ओर भी बढ़ सकता है। निरीक्षक नरेश कुमार सहकारी समितियां ओढां ने बताया कि दो कर्मचारियों के निलंबित करने के आदेश हुए थे। जिसके बारे में पैक्स बिज्जूवाली में जाकर प्रबंधक समिति के सदस्यों, श्रीचंद व प्रेम कुमार को अवगत करवा दिया गया हैं। इन दोनों कर्मचारियों के खाद बिक्री केंद्रों के स्टॉक व रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। इसके साथ ही दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर पैक्स का चार्ज दी बिज्जूवाली केंद्रीय सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक राजेंद्र कुमार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed