फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Midd day meal's employees

मांगों को लेकर मिड डे मील वर्कर्स ने घेरा सचिवालय

Thu, 05 Nov 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Thu, 05 Nov 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Midd day meal's employees

जिलेभर की मिड डे मील वर्कर्स ने बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर रोष व्यक्त करते हुए लघु सचिवालय का घेराव करते हुए नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और बाद में जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी को मांग पत्र सौंपा। 

विज्ञापन


इस मौके पर प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए प्रधान संगीता ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व कर्मचारियों के साथ जो भी वादे किए थे उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया बल्कि कर्मचारियों की नौकरी पर तलवार लटकी हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस भी विभाग के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते है सरकार उन्हें लाभ पहुंचाने के बजाए नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस तानाशाही को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने मांग की है कि प्रदेश सरकार की ओर से सभी कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन  8100 रुपये तुरंत लागू किया जाए, किसी भी वर्कर पर स्वयं सहायता समूह में जाने के लिए दबाव न डाला जाए, यदि स्कूल जर्जर हो रहे हैं या बच्चों की संख्या कम हो गई है तो ऐसी स्थिति में वर्कर को काम से न हटाया जाए और उसे अन्य कोई कार्य स्कूल में दिया जाए, प्रत्येक वर्कर का स्कूल में खाता खुलवाया जाए, हर माह की सात तारीख से पूर्व वेतन वर्कर के खाते में डाला जाए।

उन्होंने मांग की है कि काम से हटाई गई वर्कर्स को तुरंत काम पर लिया जाए, वर्कर्स का मेडिकल वर्ष में एक बार हो और एक वर्ष में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक ही बार तारीख तय हो, सभी स्कूलों में रसोई गैस व चूल्हे का प्रबंध हों व गैस भरवाने की जिम्मेवारी वर्कर पर न डाली जाए, वर्कर्स से बेगार लेना बंद किया जाए, 45वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशों को तुरंत लागू किया जाए।


वर्कर्स को मानदेय नियमित रूप से दिया जाए और हर माह दिया जाए, ठेका प्रथा पर रोक लगाई जाए, जिले में दिए गए ठेके रद किए जाए, मिड-डे-मील योजना का विस्तार कर इसे 12वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए लागू किया जाए। प्रदर्शनकारियों को राजकुमार शेखुपुरिया, हरजिंद्र सिंह, कमला रानी, परमजीत कौर, गगनदीप राज्य उपप्रधान, बलबीर कौर, किरणजीत कौर, विद्या देवी, राजरानी, सुंदर देवी, करमजीत कौर आदि ने संबोधित किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed