फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Met Education Minister Dhanda for the merger of Education Committee

Sirsa News: शिक्षा समिति के विलय के लिए शिक्षा मंत्री ढांडा से की मुलाकात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Met Education Minister Dhanda for the merger of Education Committee
सिरसा। राजकीय बहुतकनीकी यूनियन के प्रधान शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से मिलते हुए। यूनियन
सिरसा। राजकीय बहुतकनीकी यूनियन के प्रधान एवं सदस्यगण तकनीकी शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से राजकीय बहुतकनीकी शिक्षा समिति और राजकीय बहुतकनीकी के विलय के संदर्भ में मिले। शिक्षा मंत्री ने मौके पर ही संंबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रमोशन संबंधित विसंगतियों को दूर करने के बाद व मंत्री की अध्यक्षता में दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही प्रमोशन संबंधित कार्य किया जाए।
विज्ञापन


पहले बहुतकनीकियों के विलय के कार्यों को गंभीरता से किया जाएगा और तब तक किसी प्रमोशन केस को नहीं किया जाएगा। राजकीय बहुतकनीकी यूनियन के प्रधान नरसिंह परमार ने मंत्री को बताया कि राजकीय बहुतकनीकी शिक्षा समिति और राजकीय बहुतकनीकी के विलय के लिए दोनों यूनियनों की ओर से लंबे समय से प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इन दोनों के विलय में जो मुख्य अड़चन राजकीय बहुतकनीकी शिक्षा समितियों के स्टाफ की, जो प्रमोशन नियमों वा मापदंडों को ताक पर रखकर की जा रही है, उसे रोका जाए। उन्होंने मंत्री से मांग की कि प्रमोशन से पूर्व राजकीय बहुतकनीकी शिक्षा समितियों का राजकीय बहुतकनीकी में विलय का काम पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बहुतकनीकी विलय का कार्य विभाग में पिछले आठ महीनों से लंबित पड़ा है। इस कारण से राजकीय बहुतकनीकी शिक्षा समितियों के स्टाफ की ट्रांसफर रुकी हुई है और जो सरप्लस स्टाफ है, वो जरूरत अनुसार अन्य कॉलेज में नहीं जा सकता है। प्रधान ने बताया कि निदेशालय में भी दो विभाग अलग-अलग कैडर के बना रखे हैं।


इसमें एक है राजकीय बहुतकनीकी कैडर और राजकीय बहुतकनीकी शिक्षा समिति कैडर, जिसके कारण अधिक स्टाफ की जरूरत पड़ती है। उन्होंने बताया कि विलय होने से जहां निदेशालय में स्टाफ की कम जरूरत पड़ेगी, वहीं ऑनलाइन ट्रांसफर भी खुल जाएगी और सरप्लस स्टाफ को कहीं भी शिफ्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed