फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Message of environmental protection given by planting trees

Sirsa News: पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Sun, 14 Sep 2025 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 14 Sep 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Message of environmental protection given by planting trees
सिरसा।शहर में सफाई अ​भियान के तहत पौधरोपण करते हुअ कर्मचारी व अन्य। सूचना विभाग
सिरसा। नगर परिषद सिरसा, डबवाली, नगर पालिका कालांवाली, रानियां व ऐलनाबाद में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान जारी है। यह कार्यक्रम हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जिले के शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए चल रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद व नगर पालिकाओं की टीमें लगातार सफाई अभियान में जुटी हैं। कूड़ा एकत्रित किया जा रहा है। इसके साथ-साथ आमजन को स्वच्छता बनाए रखने, पॉलिथीन का उपयोग न करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। इसके अलावा, पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने बताया कि नगर परिषदों व नगर पालिकाओं की गाड़ियां नियमित रूप से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के कार्य में लगी हुई हैं। स्वच्छता बनाए रखने के लिए लगातार मुनादी करवाई जा रही है। इसके साथ-साथ शहर की मुख्य सड़कों और कॉलोनियों में पेड़ों की छंटाई कर रास्तों को साफ-सुथरा बनाया जा रहा है। बाजारों, कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाकर कूड़े को पूरी तरह से हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान के तहत लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने और कचरा इधर-उधर न फेंकने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही, दुकानदारों और फल विक्रेताओं से अपील की जा रही है कि वे डस्टबिन रखें। ताकि, बाजार क्षेत्रों में स्वच्छ वातावरण बना रहे।

अतिरिक्त उपायुक्त ने आमजन से हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग की भी अपील की। उन्होंने कहा कि यह अभियान तभी सफल होगा, जब प्रत्येक नागरिक इसमें भागीदार बने और अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed