फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Memorandum submitted to CM's OSD for employment guarantee

Sirsa News: रोजगार की गारंटी के लिए सीएम के ओएसडी को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to CM's OSD for employment guarantee
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारी मुख्यमंत्री के ओएसडी
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारी शुक्रवार को मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बड़खालसा से लोक निर्माण विश्राम गृह में मिले। इस दौरान प्रधान रणबीर बांगड़वा ने अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री के नाम हरियाणा विश्वविद्यालय को जॉब सिक्योरिटी देने के संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


वीरेंद्र बड़खालसा ने विश्वास दिलवाया कि आपकी समस्या को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा। प्रधान ने बताया कि चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में कार्यरत अनुबंधित कर्मचारी पिछले कई वर्षों से पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपनी सेवाएं दे रहे है। कर्मचारी विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा बन चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरकार ने विभागों, बोर्डों, निगमों और प्राधिकरणों के 1.20 लाख कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सेवानिवृत्ति आयु 58 वर्ष तक नौकरी की गारंटी दी है, जोकि एक सराहनीय कदम है। विश्वविद्यालय के अनुबंधित कर्मचारियों को इस नियम के दायरे में शामिल न किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण व भेदभावपूर्ण है। इस मौके पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के प्रधान रणबीर बांगड़वा, जगदीश लूणा, भानु, दिलीप बैनीवाल, अनिल जांगड़ा, शिवकुमार, अतुल, अजय, सुनील गोदारा, मोहित, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये है कर्मचारियों की मुख्य मांगें

विश्वविद्यालय के अनुबंधित कर्मचारियों को भी सेवा सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत लाया जाए, हमारी सेवा अवधि को नियमित कर्मचारियों की तरह मान्यता प्रदान की जाए। सेवानिवृत्ति आयु 58 वर्ष तक नौकरी की गारंटी दी जाए। समान कार्य के लिए समान वेतन का प्रावधान लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed