{"_id":"68bdc1434f975f6e480ef3aa","slug":"may-all-the-world-be-happy-and-no-one-be-sad-sirsa-news-c-128-1-slko1008-143842-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सुखी बसे संसार सब दुखिया रहे न कोय...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सुखी बसे संसार सब दुखिया रहे न कोय...
विज्ञापन
सिरसा। ह्वन यज्ञ करते हुए संस्था के सदस्य व पंडित। संवाद
डबवाली। आर्य समाज मंडी डबवाली में रविवारीय साप्ताहिक हवन यज्ञ व वैदिक सत्संग का आयोजन किया गया। हवनयज्ञ यज्ञशाला में अध्यक्ष एसके आर्य के सानिध्य में हुआ। यज्ञब्रह्मा का दायित्व संस्था के प्रचार प्रमुख विजय कुमार शास्त्री ने निभाया, जबकि मुख्य यजमान के तौर पर वरिष्ठ सदस्य कुलदीप सिंह पटवारी एवं अखिल भारतीय नारी शक्ति संस्था की संस्थापक डॉ. प्रेमकांता आहलुवालिया रहे।
विजय कुमार शास्त्री ने वेला अमृत गया, आलसी सो रहा बन अभागा। साथी सारे जगे तू न जागा और सुखी बसे संसार सब दुखिया रहे न कोय, यह अभिलाषा हम सबकी भगवन पूरी होय...जैसे भजन प्रस्तुत किए। उन्होंने भारी बारिश के कारण देश भर में आई आपदा एवं पड़ोसी राज्य पंजाब में बाढ़ के कारण बेघर हुए लोगों और काल का ग्रास बनी दिवंगत आत्माओं की आत्मिक शांति हेतु शांतिप्रकरणम मंत्रों के साथ आहुतियां देते हुए परमपिता परमात्मा से करबद्ध प्रार्थना की।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य यजमान डॉ. प्रेमकांता आहलुवालिया को महर्षि दयानंद सरस्वती की ओर से रचित सत्यार्थ प्रकाश की प्रति भेंट की गई। वहीं, वैदिक प्रार्थना, शांति पाठ व वैदिक उद्घोष के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके संरक्षक राजकुमार गर्ग, मास्टर तेजस आर्य लड्डू, महामंत्री डॉ. रामफल आर्य, उपाध्यक्ष विजय कामरा, भारत मित्र छाबड़ा आदि मौजूद रहे।