फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   mat factory, fire, brigrade, very big, sirsa

मैट फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकलों ने की घंटों मशक्कत, पाया काबू

Sat, 06 Aug 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sat, 06 Aug 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
mat factory, fire, brigrade, very big, sirsa
आग - फोटो : bureau
रानियां रोड स्थित शमशाबादपट्टी क्षेत्र में गर्ग मैट फैक्टरी में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग, वायुसेना केंद्र की और डेरा सच्चा सौदा की दमकलों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक आग से फैक्टरी में रखा तैयार और कच्चा माल खाक हो गया साथ ही सभी मशीनरी भी नष्ट हो गई। फैक्टरी की इमारत को भी काफी नुकसान पहुंचा है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन



मैट फैक्टरी के संचालक सी ब्लॉक सिरसा निवासी संजीव गर्ग ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनकी फैक्टरी के मजदूरों ने सूचना दी कि फैक्टरी में एक स्थान से धुआं उठ रहा है। सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया और स्वयं भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जब वे फैक्टरी में पहुंचे तो वहां पर धुआं ही धुआं दिख रहा था। देखते ही देखते फैक्टरी में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग बुझाने सबसे पहले डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवक और उनकी दमकलें पहुंचीं। डेरे के सेवक आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। इसके बाद डबवाली रोड स्थित अग्निशमन केंद्र से गाड़ी मौके पर पहुंची और उसके बाद वायु सेना केंद्र के जवान दमकल लेकर मौके पर पहुंचे। मौके पर जुटी भीड़ को दूर किया गया और इसके बाद सभी दमकल कर्मी आग बुझाने में जुट गए। एसडीएम परमजीत सिंह चहल ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दिशा निर्देश दिए।      
विज्ञापन


बार-बार लग रही थी आग, जेसीबी बुलाई
मौके पर रखे तैयार और कच्चे माल में बार बार आग लग रही थी। ऐसे में जेसीबी मशीन को बुलाया गया जिसने सबसे पहले शेड पर लग चादर हटाई और इसके बाद जलते हुए मैट को हटाना शुरू कर दिया जैसे ही मैट आगे खिसकाया जाता दमकल कर्मी पानी की बौछार शुरू कर देते और इस प्रकार आग पर काबू पाया जा सका। इस कार्य में करीब तीन घंटे लगे। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वलनशील पदार्थ के कारण तेजी से लगी आग
दमकल कर्मचारियों के अनुसार सबसे पहले फैक्टरी की बिजली काटी गई इसके बाद पानी से आग बुझाने की कोशिश की गई। फैक्टरी में ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग फैलती जा रही थी। फैक्टरी संचालक संजीव गर्ग ने बताया कि आग से मैट बनाने वाली लाखों रुपये की मशीन जल गई तथा इसके अलावा फैक्टरी में पड़े मैट व अन्य लाखों का सामान भी जलकर राख हो गया। डेरा सच्चा सौदा की और से मौके पर पहुंचे कस्तूरचंद इंसां, मदन लाल, सतीश कुमार, जीत सिंह, सन्नी, नंदलाल, विमल कुमार, राजेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार आदि ने बताया कि आग काफी विकराल थी ऐसे में आग पर काबू पाने में समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed