फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   mask and sanitizers were sold at double price

टीम ने आठ दुकानों का किया निरीक्षण, दोगुने दामों पर बेच रहे थे मास्क और सेनिटाइजर

Tue, 17 Mar 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
mask and sanitizers were sold at double price
शहर में चल रही मास्क और सेनिटाइजर की कालाबाजारी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने शहर में निरीक्षण किया। खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर श्रीकांत ऋषि भाटिया के नेतृत्व में एक टीम ने शहर के आठ मेडिकल स्टोर और किराने की दुकानों का जायजा लिया।
विज्ञापन

इसी क्रम में शहर के घंटा घर चौक पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर टीम के सदस्य ग्राहक बनकर पहुंचे। टीम ने मास्क और सेनिटाइजर के रेट पूछे तो संचालक ने 15 रुपये वाले ब्लैक मास्क का रेट 35 रुपये बताया। वहीं ब्लू मास्क जिसका एमआरपी 12 रुपये था, वह 20 रुपये बेचता हुआ मिला। वहीं इस दौरान मेडिकल स्टोर पर 9 सेनिटाइजर जिसका एमआरपी 175 रुपये है जो सरकार की हिदायत के अनुसार 40 से 45 रुपये में बेचना होता है, लेकिन दुकानदार 120 रुपये में बेच रहा था। वहीं कुल 10 सेनिटाइजर जिनकी कीमत 128 रुपये हैं वह 100 रुपये में बेचे रहे थे। टीम ने मेडिकल संचालक से कुल 144 मास्क और 19 सेनिटाइजर बरामद किए। खाद्य आपूर्ति विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिख कर इस कार्रवाई के बारे में जानकारी दे दी है। टीम को बाकी सात दुकानों में मास्क और सेनिटाइजर का स्टॉक नहीं मिला।
विज्ञापन

मास्क संख्या एमआरपी मूल्य दुकान बेच रहा था
ब्लैक मास्क 51 15 रुपये 35 रुपये प्रति मास्क
ब्लू मास्क 11 12 रुपये 20 रुपये
ग्रीन मास्क 40 5 से 7 रुपये 15 रुपये
पींक मास्क 42 15 रुपये 35 रुपये
शहर में दुकानों तथा मेडिकल स्टोर की जांच की गई। जिसमें एक मेडिकल संचालक तय मूल्य से दोगुने दामों में मास्क बेच रहा था। जिससे उसका सामान बरामद कर स्वास्थ्य विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र लिख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-श्रीकांत ऋषि भाटिया, अधिकारी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed