फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Markets grew lively, decorative goods in market

बाजारों में बढ़ी रौनक, सजावटी सामानों से पटे बाजार

Thu, 05 Nov 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Markets grew lively, decorative goods in market

दिवाली को लेकर बाजारों में सजावट के सामान की बिक्री बढ़ गई है। दिवाली के उपलक्ष्य में लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अपने घरों की सजावट के लिए खरीदारी के अलावा परिचितों को सजावट के सामान का गिफ्ट देने के लिए भी लोग खरीदारी कर रहे हैं।

बाजारों में दुकानों पर सजावट के सामान की सजावट हो गई है। ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिवाली पर सजावट के सामान में चाइनीज आइटमों का ही क्रेज बना हुआ है।

देशी आइटमों से चाइनीज आइटमें सस्ती भी हैं। सजावट के सामान की दुकानें सज चुकी हैं। दिवाली को लेकर ग्राहकों की संख्या भी बढ़ी है।

शहर के सदर बाजार, रोड़ी बाजार, मीना बाजार के अलावा बरनाला रोड स्थित गिफ्ट की दुकानों पर इन दिनों घरों की सजावट के सामान की बिक्री बढ़ी है।

शक्ति इंटरप्राइजेेज के संचालक शुभम ने बताया कि चाइनीज लड़ियां 25 रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक उपलब्ध हैं जबकि देशी लड़ियां 180 रुपये से शुरू होती हैं। 
विज्ञापन


इन दिनों दुकानदार लड़ियों की बिक्री जमकर कर रहे हैं। दिवाली के अवसर पर अब लोग दीयों की बजाय लड़ियों का प्रयोग अधिक करने लगे हैं। ग्राहकों की मांग पर हम भी चाइनीज आइटमें ही ज्यादा मंगवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दिवाली के अवसर पर लाइटिंग वाले ओम, स्वास्तिक, एक ओंकार आदि की बिक्री भी खूब हो रही हैं जिनकी कीमत 50 से 60 रुपये हैं। सभी आइटमों के रेट लगभग गत वर्ष के अनुसार ही हैं।

इसी प्रकार स्माइल गिफ्ट के संचालक दीनानाथ मेहता ने बताया कि घरों की सजावट के लिए फूल मालाएं, फूलों की लड़ियां, रेशम माला, फ्लावर पोट आदि की खरीदारी ग्राहकों द्वारा की जा रही है।

इन आइटमों की बिक्री खूब हो रही है। रेट गत वर्ष की तुलना में बढ़े नहीं हैं पर महंगाई के कारण माला या लड़ी में फूलों की संख्या कम की गई है।

उन्होंने बताया कि ये ऐसी आइटमें हैं जिनकी खरीदारी लोग हर दिवाली पर करते हैं। पूजा वाले स्थल पर भी इन आइटमों से सजावट की जाती है।

खरीदारी करने आए ग्राहक दौलत राम ने बताया कि लड़ियों व फूल माला की खरीदारी कर घर की सजावट करेंगे। उसने बताया कि दिवाली के पर्व पर पुरानी सजावट को हटाकर नई सजावट करते हैं।


इसी प्रकार ग्राहक पवन सोनी ने बताया कि दिवाली पर सजावट पर हर वर्ष खर्च करते हैं। एक साल बाद सजावट की आइटम बेकार हो जाती हैं इसलिए दिवाली पर खरीदारी करते हैं।

उन्होंने बताया कि परंपरा अनुसार दीप तो जलाएंगे पर लड़ियों से घर की सजावट भी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed