फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mandi full of paddy, now challans will be deducted for parking an empty trolley

धान से अटी मंडी, अब खाली ट्रॉली खड़ी करने पर कटेंगे चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mandi full of paddy, now challans will be deducted for parking an empty trolley
अनाज मंडी में पड़ीं धान की बोरियां । संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले की अनाज मंडी धान से अटी हुई है। मंडी में अभी 10 लाख क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे पड़ा है। इसके कारण मंडी के आसपास लगी पांच कॉलोनी के वासियों व किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। सोमवार को स्थिति का जायजा लेने के लिए मार्केट कमेटी के सचिव ने मंडी का निरीक्षण किया और 100 खाली खड़ी ट्रॉलियों को बाहर निकलवाया। इसके साथ ही मंगलवार से मंडी में खाली ट्रॉलियों को खड़ी करने पर चालान करने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को दो दिन बाद अनाज मंडी में धान की आवक शुरू हो पाई है। एक दिन में मंडी में 70 हजार क्विंटल की आवक हुई है। इसके कारण मंडी भी अब पूरी तरह से अट गई। वहीं मौसम खराब होने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान मंडी में धान उतारने के लिए बोरियों के ढांग लगा रहे हैं। इसके अलाव मंडी के साथ लगती गलियों में ही धान का तोल करवा कर बोरियों को रखा जा रहा है। जिससे रास्ते बंद हो रहे हैं और संजय कॉलोनी, बी ब्लॉक, सी ब्लॉक, ई ब्लॉक, पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वासियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस स्थिति को जांचने के लिए मार्केट कमेटी सचिव विरेंद्र मेहता अपने कर्मचारियों के साथ मंडी में पहुंचे और दुकानों के आगे व रोड पर खड़ी करीब 100 खाली ट्रॉलियों को बाहर निकलवा दिया। इसके बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो पाई। सचिव विरेंद्र मेहता ने आढ़तियों व व्यापारियों को मंडी में पड़े धान का तेजी से उठान करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि मंडी में जिन भी आढ़तियों के किसान ट्रैक्टर ट्रॉली को खाली खड़ा रखते हैं, तो उनके चालान भी किए जाएंगे। इसका जुर्माना आढ़ती को भरना होगा।
विज्ञापन

मंडी में अब तक हो चुकी धान की आवक
किस्म आवक
पीआर 1664372
1509 320212
डीबी 944000
मंडियों में धान की तेजी से आवक हो रही है। धान का उठान कार्य तेजी से करवाने के लिए आढ़तियों व व्यापारियों को आदेश दिए गए हैं। मंडी में खाली खड़ी ट्रॉलियों को भी बाहर निकलवाया जा रहा है। अगर मंगलवार को भी स्थिति खराब हुई तो खाली ट्रालियों के चालान काटे जाएंगे। -विरेंद्र मेहता, सचिव, मार्केट कमेटी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed