{"_id":"63957994ae2b02160861740a","slug":"man-killed-by-tractor-carrying-sacks-of-paddy-in-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ट्रैक्टर चालक ने मंडी में दिहाड़ी करने वाले को कुचला, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ट्रैक्टर चालक ने मंडी में दिहाड़ी करने वाले को कुचला, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा
Sun, 11 Dec 2022 12:03 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 11 Dec 2022 12:03 PM IST
सार
पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय सुनील कुमार मंडी में दिहाड़ी करने के बाद रात को घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से धान की बोरियों से लदे एक ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और ट्रैक्टर का अगला टायर उसके ऊपर चढ़ा दिया।
विज्ञापन
सिरसा में रोष जताते परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरसा में पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में धान की बोरियों से लदे एक ट्रैक्टर ने मंडी से वापस घर लौट रहे युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने इंसाफ की मांग को लेकर नागरिक अस्पताल में हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। घटना शनिवार देर रात की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय सुनील कुमार मंडी में दिहाड़ी करने के बाद रात को घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से धान की बोरियों से लदे एक ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और ट्रैक्टर का अगला टायर उसके ऊपर चढ़ा दिया। चालक मौका मिलते ही वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने घायल को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन रविवार सुबह नागरिक अस्पताल में पहुंचे और उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। वहीं उन्होंने मांग उठाते हुए कहा कि चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बात दे कि मृतक के तीन बच्चे है और वह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए पर मकान लेकर रह रहा था। वहीं जेजे कॉलोनी चौकी पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया और परिजनों से मामले की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन