फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Man dies in collision between gas tanker and motorcycle

Sirsa News: गैस टैंकर और मोटरसाइकिल की टक्कर में शख्स की मौत

Mon, 06 May 2024 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 06 May 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Man dies in collision between gas tanker and motorcycle
थाने में खड़ा गैस टैंकर।
सिरसा। डिंग क्षेत्र में देर रात गैस टैंकर और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। परिजनों ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ डिंग पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

पतली डाबर निवासी शिकायत कर्ता कुलदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे वह डिंग रोड स्थित शराब ठेके के पास खड़ा था। उसी समय उसका चचेरा भाई पतली डाबर निवासी तरसेम सिंह डिंग मोड़ से अपनी बाइक पर नरेलखेड़ा की तरफ जा रहा था। उसी समय नरेलखेड़ा की तरफ से एक गैस टैंकर तेज रफ्तार से आया और उसने तरसेम की बाइक में सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इस टक्कर के कारण तरसेम बाइक सहित सड़क किनारे गिर गया। हादसे में तरसेम सिंह के सिर आर हाथ में चोट लगी। उसे जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तरसेम सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने टैंकर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, डिंग मंडी थाने के एसआई राजेंद्र सिंह ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed