फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Man dies after returning from drug de-addiction centre, body found in field

Sirsa News: नशा मुक्ति केंद्र से लाैट घर आए व्यक्ति की मौत, खेत में मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Man dies after returning from drug de-addiction centre, body found in field
बडागुढ़ा। गांव बीरूवालागुढ़ा में एक व्यक्ति की मौत हो गई। युवक का शव खेत में पड़ा मिला। सूचना के बाद बडागुढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और परिजनों के बयान दर्ज किए। 33 वर्षीय सुखराज सिंह को नशे की लत के चलते परिजनों की ओर से उसे पिछले करीब तीन माह से नशा मुक्ति केंद्र में भेजा गया था।
विज्ञापन


वह बीते दिन ही नशा मुक्ति केंद्र से घर आया था। सुखराज सिंह घर से अपने खेत में चला गया। देर सायं तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो वह खेत में मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। हालांकि, मृतक के शव के पास कोई नशीला पदार्थ या अन्य सामग्री बरामद नहीं हुई।
विज्ञापन


इससे ये कयास लगाया जा रहा है कि उसकी मौत अचानक हृदय गति रुकने से हुई है। सुखराज सिंह अपनी विधवा मां का इकलौता बेटा था। वह विवाहित था, लेकिन उसका करीब तीन वर्ष पूर्व तलाक हो गया था। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल बालकिशन ने बताया कि इस संबंध में मृतक सुखराज की मां कर्मजीत कौर के बयान पर इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed