फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   man died in accident

Sirsa News: खाना लेने सड़क पार जा रहे युवक को कार ने कुचला

Tue, 21 Jul 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 21 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
man died in accident
पुलिस ने अज्ञात चालक पर दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। डबवाली रोड पर एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत हो गई। मृतक संजय कुमार गांव गुडिया खेड़ा का रहने वाला था। शहर थाना पुलिस ने संजय के चचेरे भाई अनिल कुमार के बयान दर्ज कर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में अनिल कुमार ने बताया कि 19 जुलाई को वह अपने चचेरे भाई संजय कुमार के साथ उसकी पत्नी रेणु को उपचार के लिए डबवाली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर आए थे। रात करीब आठ बजकर 50 मिनट पर संजय खाना लेने के लिए सड़क पार कर रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान सफेद रंग की कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने अपने भाई को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। संजय अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी गोकल चंद का कहना है कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही कार चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed