फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Main accused in smuggling 3 kilograms 117 grams of opium arrested from Bikaner

Sirsa News: 3 किलो 117 ग्राम अफीम तस्करी का मुख्य आरोपी बीकानेर से गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Main accused in smuggling 3 kilograms 117 grams of opium arrested from Bikaner
ओढां। सीआईए स्टाफ कालांवाली की टीम ने अफीम तस्करी के मामले में सोमवार को मुख्य आरोपी विनोद कुमार निवासी मलिकपुरा, जिला सिरसा को राजस्थान के बीकानेर से गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए स्टाफ कालांवाली के प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि 14 अक्टूबर को सब-इंस्पेक्टर रामस्वरूप अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना पर गांव औढ़ा में नाकाबंदी की गई।
विज्ञापन

जांच के दौरान एक कार चालक को रुकवाया गया, जिसने अपना नाम दिनेश कुमार निवासी वार्ड नंबर 06, मंडी चौक तुरकिया, मंदसौर (मध्य प्रदेश) बताया। कार की तलाशी लेने पर 3 किलो 117 ग्राम अफीम बरामद हुई। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी दिनेश कुमार ने खुलासा किया कि उसने अफीम घनश्याम , मंदसौर (मध्य प्रदेश) से खरीदी थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी घनश्याम को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में घनश्याम ने बताया कि दिनेश कुमार अफीम विनोद कुमार निवासी मलिकपुरा को सप्लाई करने जा रहा था। इसके बाद सीआईए टीम ने मुख्य आरोपी विनोद कुमार को बीकानेर से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी विनोद कुमार को अदालत में पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed