फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Madical kits

झूथरा धर्मशाला में तेजी से किया जा रहा मेडिकल किट पैकिंग कार्य, उपायुक्त ने किया निरीक्षण

Thu, 13 May 2021 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Madical kits
झूथरा धर्मशाला में मेडिकल किट पेकिंग कार्य किया जा रहा है जिसका निरीक्षण डीसी प्रदीप कुमार ने किया। किट के पेकिंग कार्य में श्रीगोशाला, चौधरी देवीलाल गौशाला, नंदीशाला केहलनियां, एनएसएस, स्काउट आदि के सदस्य सेवाभावना के साथ अपना संपूर्ण सहयोग कर रहे हैं। डीसी ने इन लोगों की सराहना करते हुए कहा कि वे कोरोना महामारी से स्वयं भी बचें और दूसरों को भी सुरक्षित रखने में सहयोग करें। इस अवसर पर नगर परिषद सीईओ राजेश कुमार, समाज सेवी एडवोकेट संजीव जैन, रणजीत सिंह, प्रेम कंदोई आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि समाजसेवियों व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से प्रशासन की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में मेडिकल किट का वितरण किया जाएगा। ये मेडिकल किट डॉक्टरों की सलाह पर तैयार कि गई हैं इसलिए लाभार्थी इन दवाईयों को बेझिझक होकर लें। मेडिकल किट गांवों में होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड लक्षणों वालों के लिए स्वास्थ्य दृष्टि से लाभदायक सिद्ध होगी। जिला के प्रत्येक गांव में मेडिकल किट का वितरण किया जाएगा। कुल 15 हजार मेडिकल किट वितरित की जाएंगी। उपायुक्त ने कहा कि इस समय दस हजार मेडिकल किट तैयारी की गई हैं। इन मेडिकल किट को समाजसेवियों व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से तैयार किया गया है। जोकि बहुत ही सराहनीय कार्य है। कोरोना महामारी पर अंकुश के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है और इसके लिए सभी नागरिकों को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed