फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Madhya Pradesh smuggler arrested by CIA, 3.117 kg opium recovered

Sirsa News: मध्यप्रदेश का तस्कर चढ़ा सीआईए के हत्थे, 3.117 किलो अफीम बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh smuggler arrested by CIA, 3.117 kg opium recovered
ओढां। सीआईए स्टाफ कालांवाली ने कार में सवार नशा तस्कर मंगीलाल निवासी मंदसौर (मध्यप्रदेश) निवासी दिनेश को गांव ओढां में नाकाबंदी करते हुए 3 किलो 117 ग्राम अफीम सहित काबू किया है। आरोपी नशीले पदार्थ की यह खेप क्षेत्र में ही सप्लाई करने आया था। इस संबंध में आरोपी दिनेश के साथ सप्लायर नरेंद्र चौहान व खरीदार विनोद सहित तीनों के खिलाफ ओढां थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी कालांवाली संदीप धनखड़ ने बताया कि सीआईए स्टाफ कालांवाली को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि मध्यप्रदेश से एक व्यक्ति कार में सवार होकर काफी मात्रा में अफीम लेकर ओढां की तरफ आ रहा है। इसके बाद सीआईए टीम ने आरोपी तस्कर को धर दबोचने के लिए जाल बिछाया।
विज्ञापन

टीम ने गांव ओढां में हाईवे पर स्पीड ब्रेकर के निकट नाकाबंदी करते हुए आरोपी की गाड़ी को रुकवाकर जब तलाशी ली तो उसमें से सीट के नीचे एक डिब्बे में छुपाकर रखी गई अफीम बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी दिनेश ने बताया कि वह उक्त अफीम गांव धौरवाड़ा, जिला मंदसौर, मध्यप्रदेश निवासी नरेंद्र चौहान से खरीद कर लाया था। ये अफीम वह गांव मिठड़ी निवासी विनोद नामक व्यक्ति को देने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed