फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   loot accuse parade

Sirsa News: गांव में ढूकड़ा लूट मामले में आरोपियों की जमाल पुलिस ने निकाली परेड

Sat, 11 Apr 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 11 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
loot accuse parade
गांव में ढूकड़ा लूट मामले में गिरफ्तार आरोपियों की परेड करवाते हुए पुलिस टीम। पुलिस
फोटो-16
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। गांव में ढूकड़ा लूट मामले में गिरफ्तार आरोपियों की शनिवार को गांव जमाल में पुलिस ने परेड निकाली। इस दौरान जमाल चौकी पुलिस ने आरोपियों को जमाल गांव के बस स्टैंड तथा गलियों में घुमाया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

थाना नाथूसरी चोपटा क्षेत्र की जमाल पुलिस चौकी ने गांव ढूकड़ा में हुई लूट की वारदात को सुलझा लिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जमाल पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि ढूकड़ा निवासी गोपीराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 31 मार्च की रात तीन नकाबपोश युवक उसकी ढाणी में घुस आए।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसे और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की तथा दोनों को कमरे में बंधक बना दिया। इसके बाद आरोपियों ने घर की तलाशी ली लेकिन कोई कीमती सामान न मिलने पर उन्होंने पीड़ित की पत्नी के कानों की बालियां और नाक का कोका छीन लिया। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना नाथूसरी चोपटा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ छीना-झपटी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान जमाल पुलिस चौकी की टीम ने तीन संदिग्ध युवकों को गांव बकरियांवाली से काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक पुत्र मांगेराम निवासी ढुकड़ा, मदन पुत्र दलबीर और जगदीप पुत्र परविंद्र सिंह निवासी गांव धिगतानियां के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed