फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   License cancellation notice given to DTP Global Space Management

डीटीपी ग्लोबल स्पेस मेनेजमेंट को दिया लाइसेंस निरस्त करने का नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
License cancellation notice given to DTP Global Space Management
निरीक्षण के दौरान एसडीएम जयवीर यादव व अन्य अधिकारी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। ग्लोबल स्पेस कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर धरनारत कॉलोनी निवासियों ने शहरी निकाय मंत्री कमल गुप्ता से मुलाकात की। महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेनू शर्मा के नेतृत्व में निकाय मंत्री से मिलने पहुंचे ग्लोबल स्पेस निवासियों को आ रही परेशानियों से अवगत करवाया।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासियों ने बताया कि इस दौरान निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने उपायुक्त अजय सिंह तोमर से फोन पर वार्ता कर कॉलोनी का सीवरेज कनेक्शन करवाने के आदेश दिए। इसके अलावा मंत्री कमल गुप्ता ने डीटीपी से बात कर इस संबंध में जानकारी ली। कॉलोनी वासियों ने बताया कि डीटीपी राजकीर्ति ने असुविधाओं को देखते हुए ग्लोबल स्पेस मैनेजमेंट को लाइसेंस निरस्त करने का नोटिस दिया है। इस दौरान कॉलोनी निवासी भूमिबल शर्मा, डॉ. दलीप मंगा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले काफी दिनों से ग्लोबल स्पेस के निवासी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। कॉलोनी में सीवरेज पानी के निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा कॉलोनी निवासियों को जो वायदा कर मकान बेचे गए थे, वह सुविधाएं अभी तक उन्हें नहीं मिल पा रही है। अनेकों बार ग्लोबल स्पेस मैनेजमेंट से बात करने के बावजूद इन समस्याओं का अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। जिसके चलते कॉलोनी वासियों ने मुख्य गेट पर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed