फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Leopard attacks village Mithanpura in Sirsa, attacks cow and buffalo; people in fear

Sirsa: गांव मिठनपुरा में तेंदुए की दस्तक, गाय व भैंस पर किया हमला; लोगों में भय का माहौल

Wed, 14 Aug 2024 11:12 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 14 Aug 2024 11:12 AM IST
सार

सिरसा के गांव मिठनपुरा में तेंदुए की खबर से हड़कंप मचा है। ग्रामीण बंशी लाल ने बताया कि रात करीब ड़ेढ बजे जब वह उठा तो गाय के रभाने की आवाज आ रही थी और कुत्ते भौंक रहे थे। उसने देखा तो एक जानवर जो तेंदुए जैसे दिखाई दिया था।

विज्ञापन
Leopard attacks village Mithanpura in Sirsa, attacks cow and buffalo; people in fear
पांव के निशान देखते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

सिरसा के गांव मिठनपुरा में तेंदुए ने दस्तक दी है। तेंदुए आने की सूचना पर गांव भय का माहौल पैदा हो गया है। तेंदुए ने एक गाय और भैंस पर हमला किया। इसमें गाय की मौत हो गई। वहीं, ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया है, ताकि तेंदुए को पकड़ा जा सके। वह किसी ओर व्यक्ति को नुकसान न हो। 

विज्ञापन


ग्रामीण बंशी लाल ने बताया कि रात करीब ड़ेढ बजे जब वह उठा तो गाय के रभाने की आवाज आ रही थी और कुत्ते भौंक रहे थे। उसने देखा तो एक जानवर जो तेंदुए जैसे दिखाई दिया था।  वहीं,  किसान सुखराम ने बताया कि अलसुबह के समय उसने देखा कि कोई तेंदुए जैसे जीव कुछ देर उसकी ढाणी के पास खड़ा है। जब उस पर लाइट मारी तो वह भाग गया।
विज्ञापन


इसके बाद डायल 112 पर फोन किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पानी के खाल में तेंदुए जैसे जीव के पंजों के निशान बने हुए थे। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को सूचित किया। हिसार से विशेष रूप से वन जीव अधिकारी वेदप्रकाश व उनकी टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पंजों के सैंपल लेकर लैब में भेजे है। उसके बाद ही सही जानकारी जीव की मिल पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed