फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Lecture given on the struggling life of devotee Prahlad

Sirsa News: भक्त प्रहलाद के संघर्षपूर्ण जीवन पर दिया व्याख्यान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Lecture given on the struggling life of devotee Prahlad
सिरसा।अनाज मंडी ​में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान मौजूद श्रद्धालु। संस्थान
सिरसा। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से अनाज मंडी में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। भागवत भास्कर महामनस्विनी साध्वी कांलिदी भारती ने भक्त प्रहलाद के संघर्ष पूर्ण जीवन का मार्मिकता से व्याख्यान किया। प्रह्लाद के जीवन की घटनाएं बताती हैं कि भक्ति मार्ग पर कोई सूरमा ही चल सकता है।
विज्ञापन


उन्हें पहाड़ की ऊंची चोटी से गिराया गया। समुद्र में फिंकवाया गया, विष का प्याला दिया गया, कालकोठरी में बंद किया गया। यह संघर्ष भी उनको विचलित न कर पाया। उनकी इस दृढ़ता को देखकर भगवान को नृसिंह अवतार लेना पड़ा। जब देवर्षि नारद उनकी माता को ज्ञान दिया तो प्रह्लाद को भी माता के गर्भ में यह ज्ञान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


कहते हैं जब स्त्री गर्भवती होती है तो माता की समस्त शारीरिक कर्म का व मानसिक विचारों का उसके भ्रूण पर प्रभाव पड़ता है। माता के गर्भ से ही संस्कार लेकर उत्पन्न होता है। जैसे अभिमन्यु ने चक्रव्यूह का भेदन करना माता के गर्भ से ही सीखा। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन के पृष्ठों का भी अवलोकन करें तो पाएंगे कि उनकी माता जीजाबाई समर्थ गुरु रामदास जी से आध्यात्मिक मार्ग दर्शन पाकर ही शिवाजी को निडर व सशक्त राजा बना पाई और यह बात विज्ञान सम्मत भी है, माता के विचार से ही शिशु का पोषण भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कथा का संपन्न प्रतिरोज की भांति प्रभु की पावन आरती से हो रहा है। कथा का आरंभ पूजन से किया गया पूजन में सुनील बंसल राजन बावा पुरुषोत्तम गोयल कराया गया। अतिथि में सुनीता दुग्गल, कमल बंसल, बृज मोहन शर्मा, राधेश्याम राम नारायण, संजय गोयल, गुरदेव सिंह, संजीव मोंगा, नरेश मलिक, संजय गर्ग, निर्मल कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed