फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Lawyers across the state will be on strike today in support of the Bar Association

Sirsa News: बार एसो. के समर्थन में हड़ताल पर रहेंगे आज प्रदेशभर के वकील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Lawyers across the state will be on strike today in support of the Bar Association
सिरसा। अधिवक्ता अमित सिहाग पर दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रदेशभर में वकील हड़ताल पर रहेंगे। सिरसा बार एसोसिएशन प्रधान गंगाराम ढाका की ओर से वीरवार को सभी जिलों की बार एसोसिएशन को पत्र लिखकर कार्य स्थगित करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


प्रधान गंगाराम ढाका ने बताया कि रात तक हर जिला की बार एसोसिएशन की ओर से फैसला लिया गया है कि सिरसा बार एसो. के समर्थन में शुक्रवार को वर्क सस्पेंड रखा जाएगा। पंचकूला, अंबाला सहित सभी 22 जिलों की बार एसोसिएशन ने अपने सदस्यों को वीरवार रात ही वर्क सस्पेंड के बारे में मैसेज कर बता दिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सिरसा बार एसोसिएशन ने एफआईआर रद्द करने की मांग के लिए पिछले नौ दिन से वर्क सस्पेंड किया हुआ है। इससे अदालतों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। नौ दिनों में करीब 10 हजार केसों की सुनवाई नहीं हो सकी है। वीरवार को भी 1120 केसों में अगली तारीख दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन







------------सिरसा बार एसोसिएशन ने सभी जिलों की बार एसोसिएशन से शुक्रवार को वर्क सस्पेंड करने का आह्वान किया है। सभी बार एसोसिएशन ने सिरसा बार की मांग का समर्थन किया है। शुक्रवार को प्रदेशभर के अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। जब तक अधिवक्ता अमित सिहाग पर दर्ज एफआईआर रद्द किए जाने की रिपोर्ट हमें नहीं मिलती एसोसिएशन की हड़ताल जारी रहेगी।



- गंगाराम ढाका, प्रधान, बार एसोसिएशन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article