फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   kausha training for shedule caste youth

Sirsa News: अनुसूचित जाति के युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

Fri, 03 Jul 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 03 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
kausha training for shedule caste youth
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने अनुसूचित जाति वर्ग के पात्र महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न व्यवसायिक ट्रेडों में निशुल्क कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। प्रशिक्षण आवासीय (नॉन-रेजिडेंशियल) आधार पर आयोजित किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 9 जुलाई तक आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
जिला जनसंपर्क व जनसूचना अधिकारी रामनाथ ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण की अवधि 38 से 75 दिनों के बीच होगी जिसे हरियाणा कौशल विकास मिशन की आवश्यकताओं के अनुरूप संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

रामनाथ ने कहा कि प्रशिक्षण के अंतर्गत ब्राइडल फैशन एंड पोर्टफोलियो मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स केवल महिलाओं के लिए उपलब्ध है। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। वहीं, असिस्टेंट फॉल्स सीलिंग एंड ड्राईवॉल इंस्टॉलर कोर्स केवल पुरुषों के लिए है। इसके लिए आठवीं पास होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, असिस्टेंट ब्यूटी थेरेपिस्ट, असिस्टेंट हेयर ड्रेसर एंड स्टाइलिस्ट तथा सेल्फ एम्प्लॉयड टेलर जैसे पाठ्यक्रमों में महिला एवं पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास रखी गई है।

यह है नियम : आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के अनुसार वार्षिक पारिवारिक आय तीन लाख रुपये तक होनी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed