{"_id":"591def594f1c1bdb30f22aac","slug":"kast-nivanan-smite-sirsa-sdm-sangeeta-sirsa-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"कष्ट निवारण कमेटी की बैठक में मोबाइल गेम में व्यस्त रहीं एसडीएम!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कष्ट निवारण कमेटी की बैठक में मोबाइल गेम में व्यस्त रहीं एसडीएम!
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
Updated Fri, 19 May 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sangeeta
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कष्ट निवारण कमेटी की बैठक में डबवाली की एसडीएम संगीता त्रेतवाल मोबाइल पर गेम खेलते हुए कैमरे में कैद हो गईं। कमेटी की अध्यक्षता करने मुख्य संसदीय सचिव डॉ. कमल गुप्ता सिरसा आए थे। पंचायत भवन में जनपरिवादों पर सुनवाई हो रही थी। तमाम प्रशासनिक अधिकारी मंच पर आसीन थे और फरियादी अपनी व्यथा सुना रहे थे।
विज्ञापन
सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता के साथ उपायुक्त शरणदीपकौर बराड़ विराजमान थीं और उनके साथ डबवाली की एसडीएम संगीता त्रेतवाल। जिला कष्ट निवारण कमेटी की इस बैठक के दौरान त्रेतवाल मोबाइल पर गेम खेलते हुए मिलीं। उन्हें एक छायाकार ने अपने कैमरे में कैद किया और बाद में सीपीएस डॉ. गुप्ता के समक्ष यह बात भी रखीं। डॉ. गुप्ता द्वारा मीटिंग में मोबाइल पर गेम खेलने का सबूत मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन