फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Kasht Nivaran samiti, CPS, Kamal Gupta, janta darbar, Haryana Government

सीपीएस साहब अधिकारी हमारी तो क्या मंत्रियों की भी नहीं सुनते

Mon, 03 Oct 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Mon, 03 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Kasht Nivaran samiti, CPS, Kamal Gupta, janta darbar, Haryana Government
कष्‍ट ‌निवारण्‍ा समि‌ति - फोटो : Bureau

स्वास्थ्य विभाग के मुख्य संसदीय सचिव डॉ. कमल गुप्ता की अध्यक्षता में स्थानीय पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कुल 17 शिकायतें रखी गई जिनमें से 11 शिकायतों को मौके पर निपटान किया गया और छह शिकायतों पर दोबारा जांच कर की गई कार्यवाही अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपायुक्त को निर्देश किए गए बिना बताए बैठक से गैर हाजिर रहने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाए और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन


मुख्य संसदीय सचिव डॉ. कमल गुप्ता द्वारा पहली बार कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की गई। इससे पूर्व स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में पहुंचने पर सीपीएस का उपायुक्त और अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। बैठक में सिरसा के सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़, पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त अजय सिंह तोमर जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह, माटी कला बोर्ड हरियाणा के अध्यक्ष गुरदेव सिंह राही, महिला विकास निगम हरियाणा की अध्यक्षा रेणू शर्मा, बीज विकास निगम के अध्यक्ष पवन बैनीवाल सहित समिति के सदस्य व विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष व अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


डॉ. गुप्ता ने कहा कि कष्ट निवारण समिति की बैठक लोगों को न्याय दिलवाने और उनकी समस्याओं के तत्काल निवारण में कारगर साबित हुई है। इस बैठक में जो भी समस्या रखी जाए, उसकी पूर्ण जांच की जाए और शिकायत कर्ता को पूरी तरह से संतुष्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार का मुख्य एजेंडा है त्वरित न्याय और ईमानदार शासन। सभी अधिकारी ईमानदारी से कार्य करें और लोगों की समस्याओं का तत्काल निदान करें। उन्होंने उपायुक्त को निर्देश दिए कि जो अधिकारी बैठक में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में जिला उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने मुख्य संसदीय सचिव का कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहली बार पधारने पर स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि सभी अधिकारी निष्ठा से कार्य कर लोगों की समस्याओं का समय पर निदान करेंगे। इस मौके पर एसडीएम ऐलनाबाद प्रदीप दहिया, एसडीएम डबवाली  संगीता तेत्रवाल, एसडीएम सिरसा  परमजीत सिंह चहल, नगराधीश डॉ. वेद प्रकाश, जिला राजस्व अधिकारी अमीचंद सैनी, सिविल सर्जन डॉ. सूरजभान कंबोज, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी  प्रीतपाल सिंह, समिति सदस्य बलवान जांगड़ा, प्रदीप रातुसरिया, देव कुमार शर्मा,  राजबीर गोदारा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व आमजन उपस्थित थे।

पुलिस जांच पर जताया असंतोष
डॉ. गुप्ता ने भड़ोलांवाली निवासी मलकीत सिंह की ठेके पर जमीन लेने संबंधी शिकायत पर पुलिस की ओर से पेश रिपोर्ट पर असंतोष व्यक्त करते हुए डॉ. गुप्ता ने कहा कि मामले की पूर्ण जांच के लिए एसडीएम ऐलनाबाद व समिति सदस्य बलवान जांगड़ा व राजबीर सिंह की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है जो अपनी रिपोर्ट आगामी बैठक में प्रस्तुत करेंगी।

दलीप सिंह निवासी नाईवाला की शिकायत पर पुलिस की ओर से रखी गई रिपोर्ट पर शिकायतकर्ता ने अंसतोष जताया तो गुप्ता ने एसडीएम ऐलनाबाद को मामले की जांच कर रिपोर्ट अगली बैठक में पेश करने को कहा। उन्होंने गांव मलिकपुरा निवासी मंदर सिंह की हिस्से पर जमीन की बुआई करने संबंधी शिकायत की पूर्ण जांच एसडीएम डबवाली द्वारा करने के निर्देश दिए। भारूखेड़ा निवासी धर्मपाल की खाल निर्माण की शिकायत पर कार्यकारी अभियंता ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि एक माह में समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। डॉ. गुप्ता ने एक माह की मोहलत दी।

कमेटी सदस्यों का तवज्जो नहंी देते अधिकारी
फूलकां निवासी भीमसैन की गांव में मेडिकल वेस्ट के निष्पादन संबंधी शिकायत की सुनवाई पर जांच अधिकारी एसडीएम ऐलनाबाद प्रदीप दहिया ने अपनी रिपोर्ट पेश की जिसे शिकायतकर्ता ने नकारते हुए कहा कि अधिकारियों ने गांव का दौरा किए बिना ही रिपोर्ट तैयार कर दी।

इस मामले में कमेटी सदस्य प्रदीप रातुसरिया ने कहा कि उन्हें और डॉ. वेद बैनीवाल को इस जांच कमेटी में शामिल किया गया था पर उन्हें आज तक अधिकारी ने गांव में चलने के लिए नहीं कहा और न ही इस बारे में कभी चर्चा की।  डा. गुप्ता ने समिति सदस्य डॉ. वेद बेनीवाल व प्रदीप रातुसरिया को मामले की पूर्ण जांच कर अपनी रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करने के लिए कहा। गांव छतरियां निवासी भजन लाल की गांव के सरपंच द्वारा की गई धांधली की जांच जिला परिषद के डिप्टी सीईओ व समिति सदस्य पवन कुमार द्वारा संयुक्त रुप से की जाए और जांच रिपोर्ट अगली बैठक में रखी जाए।

कालांवाली निवासी कृष्ण जिंदल द्वारा शहर में चलाए जा रहे अवैध क्लीनिक बारे शिकायत पर डॉ. गुप्ता ने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि इस बारे पूर्ण जांच की जाए और रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अवैध तरीके से क्लीनिक नहीं चलाने दिया जाएगा। बैठक में देव कुमार शर्मा ने डबवाली में बन रहे एसटीपी प्लांट बारे अपनी शिकायत रखते हुए कहा कि प्लांट का निर्माण कार्य ठीक प्रकार से नहीं हो रहा है इसलिए इसे तत्काल बंद किया जाए।


सदस्यों की सुनी बात
इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए डेंगू और चिकनगुनिया पर डॉ. गुप्ता ने कहा कि सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग को फोगिंग के निर्देश दिए गए है ताकि मच्छरों पर नियंत्रण पाया जा सके। इसके साथ-साथ लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। अपने आस पास गंदा पानी एकत्रित न होने दें, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। बाद में डॉ. गुप्ता ने सभी कष्ट निवारण समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर समस्याओं के निदान बारे विचार विमर्श किया और कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटवाएं ताकि लोगों को न्याय मिले और शांति बहाली हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed