फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Karwachauth

करवा चौथः महिलाओं ने सुनी कथा, दिया सूर्य को अर्घ्य

Sat, 31 Oct 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sat, 31 Oct 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
Karwachauth

जिले भर में शुक्रवार को महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत रखा और भगवान से अपने पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की। दोपहर को महिलाओं ने कथा का श्रवण कर सूर्य को अर्घ्य दिया और दिनभर पूजा-पाठ में जुटी रहीं।

विज्ञापन


उधर अवंतिका माकन तंवर की ओर से हिसार मार्ग स्थित एक पैलेस में करवाचौथ को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें काफी महिलाओं ने भाग लिया।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर की पत्नी एवं ललित-गीतांजलि माकन फाउंडेशन की चेयरपर्सन अवंतिका माकन तंवर की ओर से शुक्रवार को हिसार मार्ग पर एक रिसोर्ट में करवा चौथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शहर से आई महिलाओं भाग लिया।
विज्ञापन


इस मौके पर डॉ. अशोक तंवर विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम में महिलाओं के मनोरंजन के लिए स्वास्थ्य वर्धक खेलों का भी आयोजन किया गया। साथ ही चौथ माता का व्रत रखा गया और पूजा अर्चना करवाई गई। अवंतिका माकन तंवर ने उपस्थित महिलाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मीनू बजाज, संदीप कौर बाजवा, मोहिनी केडिया, अमन मोंगा, उर्मिल भारद्वाज, शशी सचदेवा, नीरू शर्मा, पूनम नागपाल, सुनीता केहरवाला, बलजीत कौर, दिव्या गाबा, प्रोमिला सिंह, रविंदर कौर, रीतू भादू , सुमित्रा चौहान, गुड्डी देवी, राजबाला सुथार, रुपिंदर कौर, कंवलजीत सेठी आदि  मौजूद थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed