{"_id":"671579964936c44c4b0404f4","slug":"karva-chauth-married-women-remained-fast-the-whole-day-broke-their-fast-after-seeing-the-moon-sirsa-news-c-128-1-slko1008-127384-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ : दिनभर निराहार रहीं सुहागिनें, चांद को देख खोला व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ : दिनभर निराहार रहीं सुहागिनें, चांद को देख खोला व्रत
Mon, 21 Oct 2024 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 21 Oct 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
करवाचौथ के व्रत की कहानी सुनतीं सुहागिन महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। सुहागिनों का सबसे बड़ा त्योहार करवाचौथ रविवार को मनाया गया। महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा। रात को पूजा अर्चना करके और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला। महिलाओं ने पंड़ितों, बुजुर्ग महिलाओं और सोशल मीडिया के माध्यम से करवाचौथ की कथा सुनी।
करवाचौथ को लेकर शहर कालांवाली की महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। करवाचौथ का व्रत रखने से पहले महिलाओं ने एक दिन पहले ही हाथों में मेहंदी लगाना शुरू कर दिया था। रविवार को बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। करवाचौथ पर भी सजने-संवरने के लिए महिलाओं की सुबह से शाम तक ब्यूटी पार्लरों में काफी भीड़ देखी गई।
करवाचौथ को लेकर ब्यूटी पार्लरों के द्वारा स्पेशल पैकेज में 500 रुपये से लेकर 2 हजार रुपये तक डिस्काउंट भी दिया गया। इसमें क्लीनिंग, फेशियल, हेयर ट्रीटमेंट, पाॅलिशिंग, मेहंदी आदि शामिल रहे। कालांवाली के शहनाज ब्यूटी पार्लर की संचालिका कमलेश रानी व हर्बल ब्यूटी पार्लर की संचालिका मीनाक्षी जैन ने बताया कि करवा चौथ को लेकर शहर व आस-पास के गांवों की महिलाओं ने एडवांस में बुकिंग करवा रखी थी।
विज्ञापन
सुहागिनों ने की पति की लंबी उम्र की कामना
ऐलनाबाद। ऐलनाबाद शहर में सुहागिन महिलाओं ने करवाचौथ के अवसर पर व्रत रखकर सुहाग की लंबी उम्र की कामना की। रविवार सुबह से ही पूजा की सामग्री लेकर महिलाओं ने एकत्रित होकर व्रत की कथा सुनी व पूजा-अर्चना की। इसके बाद सूर्यदेव को अर्घ्य देकर फलाहार लिया।
महिलाएं शकुंतला भार्गव, सरला देवी, सुशीला देवी, पूजा वोहरा, मंजू, नीतू, संतोष देवी, संतरो देवी, पूनम भार्गव ने बताया कि इस व्रत को सभी तरह के सुहाग व्रतों में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस व्रत के पीछे करवा माता की कहानी है जो एक पतिव्रता धोबन थी।