फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Kamal village in the head and the punch elected unanimously

गांव कमाल में सरपंच और सभी पंच चुने गए सर्वसम्मति से

Sat, 02 Jan 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Sat, 02 Jan 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
Kamal village in the head and the punch elected unanimously

खंड बड़ागुढा में पंचायत चुनाव 10 जनवरी को होने निर्धारित है लेकिन गांव कमाल में परमजीत कौर को सर्वसमति से सरपंच चुना गया, जिससे गांव में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

विज्ञापन


परमजीत कौर के सामने किसी ने नामांकन नहीं भरा था जिस कारण वह सर्वसम्मति से सरपंच चुनी गई। इसके अलावा गांव के सभी पंच भी सर्वसम्मति से चुने गए।

गांव का वार्ड नंबर दो जो कि बीसी वर्ग के लिए आरक्षित है लेकिन वार्ड व गांव में बीसी वर्ग का कोई निवासी न होने के कारण यह वार्ड खाली रह गया।

सरपंच परमजीत कौर के पति तरसेम सिंह ने बताया कि सरकार उक्त वार्ड किसी भी वर्ग के लिए आरक्षित करती है तो उस वार्ड में भी सर्वसम्मति से पंच का चुनाव करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अक्तूबर माह में जब चुनाव घोषित हुए थे तो तब गांव के लोगों की एक बैठक गुरुद्वारा साहिब में हुई थी बैठक में सरपंच के चुनाव को लेकर चर्चा की गई, जिसमें परमजीत कौर को सर्वसम्मति से सरपंच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में सरपंच पद महिला के लिए आरक्षित है। इसके अलावा गांव के पचों का चुनाव भी सर्वसम्मति से करवाने के प्रयास किया था तो चुनाव स्थगित हो गए थे।

सरपंच परमजीत कौर के अलावा वार्ड एक से राजेंद्र कौर, वार्ड तीन से अवतार सिंह, वार्ड चार से नरेंद्र पाल कौर, वार्ड पांच से गुरसेवक सिंह व वार्ड छह से मनदीप सिंह को सर्वसम्मति से पंच चुना गया है।


गांव के लोगों का कहना है कि सर्वसम्मति से पंचायत का गठन होने से जहां आपसी भाईचारा बढ़ता है वहीं गांव के विकास को गति मिलेगी।

गांव के लोगों द्वारा सर्वसम्मति से चुनी गई सरपंच के पति तरसेम सिंह ने बताया कि गांव के लोगों ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उन पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। गांव में करीब 570 वोट बताए जाते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed