फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Kalash Yatra taken out before Katha in Agrasen Colony

Sirsa News: अग्रसेन कॉलोनी में कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली

Mon, 15 Sep 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 15 Sep 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out before Katha in Agrasen Colony
अग्रसेन कॉलोनी की ओर से श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कलश यात्रा निकालते हुए श्रद्धालु । समिति
सिरसा। श्री राधाकृष्णा महिला संकीर्तन मंडल, अग्रसेन कॉलोनी की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 21 सितंबर तक अग्रसेन कॉलोनी स्थित श्री हनुमान मंदिर में किया जा रहा है। प्रचार सचिव तेज प्रकाश गुप्ता ने बताया कि कथा से पूर्व मंदिर ट्रस्ट के प्रधान कुलदीप मित्तल व संरक्षक केके शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित लोकेश शर्मा व पंडित सुनील शर्मा ने प्रधान कुलदीप मित्तल ने अपनी पत्नी बिंदू मित्तल के दीप प्रज्वलन व ध्वजारोहरण के साथ पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर कलश यात्रा को रवाना किया। कलश यात्रा कथास्थल से शुरू होकर कॉलोनी की विभिन्न गलियों का भ्रमण कर वापस मंदिर परिसर में पहुंची। अनेक स्थानों पर कलश यात्रा का फूलों से स्वागत किया गया। प्रचार सचिव ने बताया कि कथा में वृंदावन से पधारे कथाव्यास ललित किशोर व्यास अपने मुखारबिंद से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed