फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Jinars on strike, no cotton purchase

जिनर्स की हड़ताल, नहीं हुई नरमे की खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Jinars on strike, no cotton purchase
सिरसा। गोहाना में आढ़तियों और जिनर्स के बीच कहासुनी के विरोध में सोमवार को जिनर्स एसोसिएशन ने अनाज मंडी में हड़ताल रखी। इसके कारण मंडी में नरमे की खरीद नहीं हो पाई और किसानों को परेशानी होकर लौटना पड़ा। मंडी में रोजाना किसान 40 से 50 क्विंटल नरमा लेकर पहुंचते हैं।
विज्ञापन

हरियाणा कॉटन जिनर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सुशील मितल ने बताया कि गोहाना रैली में एक आढ़ती ने कॉटन जिनर्स पर गलत टिप्पणी करके उनको आह्त किया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक कच्चा आढ़ती एसो. के नेता ने जिनर्स को चोर बताकर जीएसटी चोरी के आरोप लगाए, जिससे समस्त जिनर्स में आढ़तियों के खिलाफ रोष व्याप्त है। जीएसटी में किसी तरह की हेरफेर का सवाल तक नहीं उठता है, लेकिन इसके बावजूद बिना सोचे समझे किसी संस्था पर मंच से कीचड़ उछालना सरासर गलत है। इसी के विरोध में प्रदेशभर के जिनर्स ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल करके चेताया है कि किसी भी संस्था के प्रति इस तरह की टिप्पणी करने से पहले कोई वक्ता अनेक बारे सोचे, अन्यथा जिनर्स के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed