{"_id":"7dcbd8af92d32b3947bd1bbf1f51164d","slug":"jeseedi-school-offers-ba-and-bmc-course","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीडी विद्यापीठ में होंगे बीए और बीएमसी कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीडी विद्यापीठ में होंगे बीए और बीएमसी कोर्स
sirsa
Updated Sat, 24 May 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब जिले में बीए करने के इच्छुक विद्यार्थियों को दाखिले के लिए दौड़-भाग नहीं करनी पड़ेगी। जननायक चौधरी देवीलाल (जेसीडी) विद्यापीठ में भी बीए और बीएमसी के कोर्स शुरू होंगे। दाखिलों को लेकर विद्यापीठ में प्रक्रिया शुरू हो गई है। जुलाई माह से दाखिले शुरू हो जाएंगे, जिनके लिए जून में ही प्रॉस्पेक्टस की बिक्री शुरू होगी। जेसीडी विद्यापीठ के सभी कॉलेजों में हलचल शुरू हो गई है।
विज्ञापन
जेसीडी में बीए की 320 सीटें निर्धारित की गई हैं। इसके अलावा बीएमसी की 60 सीटों पर दाखिला होगा। जेसीडी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य एवं लोग संपर्क विभाग के निदेशक डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि यहां के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े, इस मकसद से जेसीडी में कोर्सों की संख्या बढ़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन
इस बार दो नए कोर्स शुरू होंगे और आगामी शिक्षा सत्र में कई कोर्स शुरू होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सभी कॉलेजों में दाखिलों को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि सभी कॉलेजों का संयुक्त प्रॉस्पेक्टस बनाया जाएगा, जिसमें सभी कोर्सों का पूरा विवरण दिया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि जेसीडी में विद्यार्थियों को वाईफाई की सुविधा भी दी जा रही है ताकि वे तकनीकी रूप से पीछे न रहें। टॉपर स्टूडेंट को प्रोत्साहित करने के लिए छात्रवृत्ति की योजना शुरू की गई है। दाखिले ऑन लाइन और ऑफ लाइन होंगे। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए जेसीडी द्वारा एडमिशन हेल्पलाइन भी शुरू की गई है। किसी भी कॉलेज में शिक्षकों की कमी नहीं है और बेहतर शिक्षा सुविधा प्रदान करने के लिए शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा देने के लिए भी विचार-विमर्श चल रहा है।
किस कोर्स की कितनी हैं सीटें
बीएमसी 60
बीए 320
बीकॉम 160
बीएससी नॉन मेडिकल 160
बीएससी मेडिकल 60
बीसीए 60
बीफार्मा 66
एमफार्मा 18
एमबीए 120
बीबीए 90
बीडीएस 100
बीएड 200
एमएड 35
स्पेशल बीएड 25
बीटेक विभिन्न ट्रेड 420
एमटेक विभिन्न ट्रेड 126