{"_id":"62dd8523447cc27f860feb60","slug":"jcd-s-new-institute-to-get-free-admission-students-will-be-ready-for-self-employment-sirsa-news-hsr6375175191","type":"story","status":"publish","title_hn":"Education : जेसीडी के नए संस्थान में मिलेगा मुफ्त दाखिला, विद्यार्थियों को किया जाएगा स्वरोजगार के लिए तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Education : जेसीडी के नए संस्थान में मिलेगा मुफ्त दाखिला, विद्यार्थियों को किया जाएगा स्वरोजगार के लिए तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के जेसीडी विद्यापीठ कैंपस में नया शिक्षण संस्थान शुरू हो गया है। सरकार की दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना तहत यहां नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी और विद्यार्थियों को स्वरोजगार के लिए तैयार किया जाएगा। यहां छात्राओं के लिए हॉस्टल का भी प्रबंध कर दिया गया है। जल्द ही औपचारिकता पूरी कर संस्थान का उद्घाटन जल्द किया जाएगा।
दि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स ने सरकार की ग्रामीण कौशल योजना के तहत प्रक्रिया शुरू कर दी है। नए संस्थान में दाखिला शुरू हो चुके हैं। अभी मुख्य रूप से दो योजनाएं शुरू की गई है। इनमें एक योजना सभी विद्यार्थियों के लिए हैं, जबकि दूसरी योजना केवल छात्राओं के लिए। इसके दाखिला होने के बाद छह माह तक का कोर्स करवाया जाएगा और प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।
पहली योजना : तीन तरह की करवाए जाएंगे कोर्स
सरकार के नेशनल स्किल डेवलेपमेंट कार्पोरेशन के तहत चलाए जा रहे इस प्रशिक्षण संस्थान में तीन तरह के कोर्स हैं। इनमें कोई भी विद्यार्थी भाग ले सकता है। इनमें पहला कोर्स है एक्टर। इसमें दाखिला के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। दूसरा कोर्स है सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव। इसमें 12वीं पास को विद्यार्थी को दाखिला मिलेगा। जबकि तीसरा कोर्स है मल्टीफंक्शनल एडमिनिस्ट्रेटिव एक्जीक्यूटिव। इसके लिए भी योग्यता 12वीं पास रखी गई है। संस्थान के प्रिंसिपल बाबूलाल जांगिड़ बताते हैं कि इन कोर्स में दाखिला के बाद विद्यार्थियों को खासा लाभ होगा। क्योंकि कोर्स के बाद प्रमाण पत्र, 2 लाख तक का दुर्घटना बीमा तीन साल तक का, प्रमाण पत्र के बाद पुरस्कार और प्लेसमेंट के लिए मेला आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
दूसरी योजना : छात्राओं को करवाए जाएंगे कई कोर्स
संस्थान के एमडी रवि कंबोज ने बताया कि यहां ग्रामीण छात्राओं के लिए भी कई कोर्स करवाए जाएंगे। इनमें सैंपलिंग टेलर, फैशन डिजाइनर कोर्स शामिल हैं। सैंपलिंग टेलर के लिए योग्यता 10वीं रखी गई है, जबकि फैशन डिजाइनिंग के लिए 12वीं योग्यता अनिवार्य है। रवि कंबोज बताते हैं कि इसके अलावा सभी अभ्यर्थियों के लिए बेसिक, अंग्रेजी, कंप्यूटर, इंटरनेट, पर्सनॉलिटी डेवलेपमेंट, स्पोकन इंग्लिश सहित अन्य कोर्स हैं। उन्होंने बताया कि केवल ग्रामीण छात्राओं के लिए चलने वाली योजना के तहत उन्हें नि:शुल्क प्रशिक्षण के साथ-साथ हॉस्टल सुविधा भी फ्री दी जाएगी।
दाखिले शुरू हो गए हैं : प्रिंसिपल
संस्थान में दाखिला शुरू कर दिए गए हैं। जल्द ही कक्षाएं भी शुरू कर दी जाएंगी। यहां फ्री कोचिंग के साथ-साथ बाद में प्लेसमेंट के लिए मेला भी आयोजित किया जाएगा। विद्यार्थियों को स्वरोजगार के लिए तैयार किया जाएगा। इतना ही नहीं ग्रामीण छात्राओं के लिए हॉस्टल की सुविधा भी पूरी तरह नि:शुल्क रहेगी। - बाबू लाल जांगिड़, प्रिंसिपल, कौशल प्रशिक्षण संस्थान, सिरसा।