{"_id":"628fbc03e3ccde051e05a2aa","slug":"jcb-run-on-illegal-colony-built-in-five-acres-sirsa-news-hsr632726822","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच एकड़ में बनी अवैध कॉलोनी पर चली जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच एकड़ में बनी अवैध कॉलोनी पर चली जेसीबी
विज्ञापन
हिसार रोड कॉलोनी से अतिक्रमण हटाती जेसीबी व मौजूद कर्मचारी।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। जिला नगर योजनाकार विभाग ने हिसार रोड पर पांच एकड़ में बनी अवैध कॉलोनी में निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान डीटीपी राजकीर्ति सहित विभागीय अधिकारी व पुलिस बल तैनात रहा।
हिसार रोड पर केरा रिसोर्ट के निकट पांच एकड में बिना स्वीकृति के कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था। निर्माण के दौरान यहां पर कच्ची सड़कें व डीपीसी तैयार कर दी गई। इसकी सूचना मिलने के बाद विभाग ने संबंधित कॉलोनाइजर को निर्माण कार्य बंद करने का नोटिस जारी किया। इसके बाद भी कार्य जारी रहा तो वीरवार को डीटीपी विभाग ने अमले के साथ पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। जेसीबी की सहायता से कच्ची सड़क व डीपीसी को उखाड़ गया। इस दौरान विभाग के धर्मपाल, रामचंद्र, सुरेंद्र, शमशेर, निरंजन, वरुण सहित पुलिस बल तैनात रहा।
वर्जन
कॉलोनी में अवैध निर्माण रोकने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद कार्य जारी रखा। जिस पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अमल में लाई गई। - राजकीर्ति, डीटीपी, सिरसा