फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Jaswindra reached Jind to meet Selja, sought blessings

Sirsa News: सैलजा से मिलने जींद पहुंचीं जसविंद्र, मांगा आशीर्वाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Jaswindra reached Jind to meet Selja, sought blessings
सिरसा। जैसे-जैसे मतदान का दिन नजदीक आ रहा है, चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस के विधायक गोकुल सेतिया के बड़बोलेपन का नुकसान अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जसविंद्र को उठाना पड़ सकता है। कांग्रेस के बड़े नेताओं के चुनाव प्रचार से दूरी को देखते हुए जसविंद्र कौर मंगलवार को सांसद कुमारी सैलजा से मिलने के जींद एक कार्यक्रम में पहुंच गईं।
विज्ञापन


वहां पर दो मिनट उन्होंने सांसद से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद किया। सांसद ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह पार्टी के साथ हैं। वहीं, विधायक गोकुल सेतिया के कांग्रेस नेताओं को नाराज करने का लाभ निर्दलीय प्रत्याशी राजू उर्फ राजेंद्र को मिल रहा है। पूर्व पार्षद होने के कारण कई कांग्रेस के नेता और टिकट के दावेदार उनका समर्थन करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में सीधे तौर पर पता चलता है कि कांग्रेस के नाराज नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ ही बिगुल बजा दिया है। भाजपा को समर्थन करने के बजाय कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन करते हुए नजर आएंगे। ऐसे में कांग्रेस के उम्मीदवार का वोट बैंक बुरी तरह से प्रभावित होगा।
विज्ञापन


राजकुमार शर्मा ने फेसबुक पर डाली पोस्ट

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजकुमार शर्मा ने पोस्ट डालकर कहा कि लोग गलतफहमी में है कि हम जवाब नहीं देंगे। तैयारी थोड़ी बड़ी है सब्र रखो। पल पल का हिसाब लेंगे। इस मैसेज ने कांग्रेस के मौजूदा सदस्य और अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। सोशल मीडिया पर लिखी इस पोस्ट ने विधायक के खेमे में खलबली मचा दी है, क्योंकि राजकुमार शर्मा हुड्डा खेमे से आते हैं और विधायक भी हुड्डा खेमे में ही हैं। ऐसे में अब कांग्रेस के नेता किस प्रकार से वार करेंगे। यह जल्द ही सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक के बदले सुर

विधायक गोकुल सेतिया के मंगलवार के चुनाव प्रचार के दौरान सुर बदले हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस और भाजपा की लड़ाई नहीं है। सच और झूठ की लड़ाई है। आज लड़ाई बदमाशी और शराफत की लड़ाई है। इसके साथ ही रेहड़ी हटाने के आरोप पर उन्होंने कहा कि वह रेहड़ी वालों को जमीन दिलवाने का काम भी करेंगे। अभी 100 दिन ही उन्हें हुए हैं। इसको लेकर योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed