फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Jam imposed for the arrest of murder accused

Sirsa News: हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Jam imposed for the arrest of murder accused
कालांवाली। धरनास्थल पर ग्रामीणों को समझाते डीएसपी संदीप धनखड़। संवाद
कालांवाली। सन्नी हत्याकांड में आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए परिजनों व ग्रामीणों ने गांव तिलोकेवाला के पास कालांवाली-रोड़ी रोड पर सोमवार को डेढ़ घंटे रोड जाम करते हुए धरना दिया। कालांवाली डीएसपी संदीप धनखड़, थाना प्रभारी संदीप धनखड़, सीआईए इंचार्ज सुरेश कुमार ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


डीएसपी संदीप धनखड़ ने बताया कि घटना के तुरंत बाद से पुलिस लगातार अपनी कार्रवाई कर रही है। मृतक के परिजनों की ओर से चार आरोपियों के नाम दिए गए थे। इनमें से दो आरोपियों को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन




ग्रामीण दीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, सतपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, गगनदीप सिंह, हरमन सिंह, हैप्पी सिंह, मनी, युवराज व अन्यों ने बताया कि गांव तिलोकेवाला के पास स्थित कैंचियों पर गुरमेश चिकन कार्नर चलाता है। उसका बेटा सन्नी पढ़ाई के साथ अपने पिता का काम में हाथ बंटाता था। शनिवार रात को रमेश से एक युवक ने चिट्टा पीने के लिए पन्नी मांगी थी। रमेश ने उसे देने से इन्कार कर दिया। युवक उस समय चला गया। अगले दिन रविवार को अपने कुछ साथियों के साथ आया और रमेश के साथ हाथापाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल रमेश का चल रहा है उपचार

सुबह किसी तरह से मामला ठंडा हुआ तो रात को वहीं युवक अपने कुछ साथियों के साथ चिकन कार्नर पर आ गया। उन युवकों ने आने के साथ ही तेजधार हथियार से बाप बेटे पर हमला कर दिया। हमले के बाद सन्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घायल रमेश को कालांवाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सिरसा के सामान्य अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed