फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   iti addmission, online application, students

आईटीआई में दाखिले के लिए 1 जुलाई से विद्यार्थी कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Tue, 29 Jun 2021 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
iti addmission, online application, students
सिरसा। आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होने जा रही है। जिले की छह राजकीय आईटीआई की करीब 2172 सीटों पर दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी को ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। मुख्यालय के आदेशों अनुसार ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया 15 अगस्त तक चलेगी। 10वीं पास विद्यार्थी जिले की छह आईटीआई संस्थान में चल रहे 39 कौशल विकास के कोर्सों में दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

आईटीआई में 1 सितंबर से शैक्षणिक सत्र शुरू होने जा रहा है। ऑनलाइन पंजीकरण करवाते समय विद्यार्थी को मूलभूत दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। दस्तावेज गलत अपलोड होने व अधूरे होने पर विद्यार्थी को दाखिला प्रक्रिया में शामिल होने का दूसरा मौका भी दिया जाएगा। जिले में छह राजकीय आईटीआई हैं जिनमें करीब 39 ट्रेड में 2172 सीटों पर विद्यार्थी पंजीकरण करवाएंगे।
विज्ञापन

आवेदन के दौरान यह दस्तावेज अनिवार्य
आईटीआई की दाखिला प्रक्रिया में शामिल होने के लिए विद्यार्थी के मूलभूत दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और फैमिली आईडी अनिवार्य है। दाखिला प्रक्रिया में इस बार फैमिली आईडी को विशेष तौर पर शामिल किया गया है। पंजीकरण करवाते समय अगर कोई भी दस्तावेज अपलोड नहीं होता या गलत अपलोड होता है तो विद्यार्थी की पहली काउंसिलिंग लिस्ट में नाम नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला आईटीआई में लगेगा हेल्प डेस्क
कोविड के चलते विद्यार्थियों से पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करवाया जा रहा है। आईटीआई महिला सिरसा में छात्राओं को पंजीकरण करवाने के लिए हेल्प डेस्क लगाया जाएगा। जिसमें दाखिला लेने वाली छात्राओं के निशुल्क फार्म भरे जाएंगे। हालांकि कोविड गाइड लाइन के चलते इस बार अन्य आईटीआई में हेल्प डेस्क नहीं लगाएं जा रहे हैं। विद्यार्थियों को आईटीआई हरियाणा के पोर्टल पर खुद ही आवेदन करने होंगे।

आईटीआई कुल सीटें ट्रेड
आईटीआई सिरसा 760 35
आईटीआई महिला सिरसा 312 14
आईटीआई रानियां 168 8
आईटीआई ओढां 208 9
आईटीआई चोपटा 416 19
आईटीआई चौटाला 308 14
कोट्स
आईटीआई में दाखिले को लेकर विद्यार्थी 1 जुलाई से आवेदन कर सकता है। ऑनलाइन आवेदन के लिए विद्यार्थी आधार कार्ड, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर व फैमिली आईडी दस्तावेजों को पूरा कर लें। दाखिले के लिए यह दस्तावेज जरूरी है। विद्यार्थी ध्यान दें कि पंजीकरण के दौरान ऑनलाइन दस्तावेज में कोई गलत जानकारी न भरें।
- हरिश चंद्र, प्राचार्य राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed