फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   It is our responsibility to keep the young generation away from addiction and connect them with sports: Selja

नशे से दूर रख युवा पीढ़ी को खेलों से जोड़ना हम सबकी जिम्मेदारी : सैलजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
It is our responsibility to keep the young generation away from addiction and connect them with sports: Selja
सिरसा। शहीद भगत सिंह स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सांसद कुमारी सैलजा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान सांसद ने कहा कि हॉकी के लिए सिरसा पहचाना जाता है। हॉकी में हमने कई खिलाड़ी देश का दिए हैं। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि युवा खिलाड़ी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को अपना आदर्श मानें।
विज्ञापन








मेजर ध्यानचंद ने उस वक्त देश का नाम रोशन किया। जब हमारे पास खेलों के मामले में संसाधनों का अभाव था, इसके बावजूद वे तीन बार ओलंपिक में चमकते रहे। खेलों से व्यक्तित्व विकास भी होता है और खेल हमें अनुशासन के साथ जीने की कला सिखाता है। युवाओं को खेलों की ओर लेकर जाना होगा। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को खेलों से जोड़ने की हम सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन








खेलों के माध्यम से ही बच्चों की गलत संगत से दूर रखा जा सकता है। सांसद ने कहा कि युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृति जिंदगी को अभिशाप बना रही है। इसलिए आने वाली पीढि़यों को संभालते हुए खेल गतिविधियों से जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों में प्रतिभा है और उन्हें निखारने का दायित्व कोच पर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन








यदि एक भी बच्चा ओलंपियन या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकता है तो यह कोच की भी उपलब्धि है जो खेल के प्रति समर्पित है। सांसद ने युवाओं से आह्वान किया कि वे व्यक्तित्व विकास के लिए खेलों को जरूर अपनाएं और खेल को बिना किसी भेदभाव के खेला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के दिन युवाओं को संकल्प लेना चाहिए कि वे नशे से दूर रहेंगे और शारीरिक फिटनेस पर ध्यान देंगे।








इस मौके पर उन्होंने हॉकी मुकाबले की शुरूआत करवाते हुए खिलाड़ियों से परिचय लिया और कोच से भी खेलों पर बातचीत की। इस दौरान सांसद ने खिलाड़ियों को शपथ भी दिलवाई। जिला खेल अधिकारी जगदीप ने खेल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यअतिथि सांसद कुमारी सैलजा का स्वागत किया। इस दौरान खेल विभाग से अधिकारी, कोच व खिलाड़ी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed