फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ISRO team will impart knowledge of general science and will interact with future scientists.

Sirsa News: इसरो की टीम सामान्य विज्ञान का देगी ज्ञान, भावी वैज्ञानिकों से होगी रूबरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
ISRO team will impart knowledge of general science and will interact with future scientists.
सिरसा। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के तहत पहली बार चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की ओर से साइंस कॉन्क्लेव–2025 ‘उड़ान' का 7 और 8 नवंबर को आयोजन किया जा रहा है। इसमें इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) की टीम पहुंचेगी। यह टीम स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों को विज्ञान के मूलभूत आधारों, मौजूदा समय में इसकी दिशा और इससे खुद को जोड़ने तरीकों के बारे में अवगत करवाएगी।
विज्ञापन


सीडीएलयू में पहली बार विज्ञान पर आधारित बड़ा विज्ञान मेला लगने जा रहा है। यह कॉन्क्लेव हरियाणा स्टेट काउंसिल ऑफ साइंस इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी की ओर से प्रायोजित है। इस विज्ञान मेले में सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थी व शिक्षक भाग लेंगे। इस बारे में प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए कुलपति प्रो. विजय कुमार ने बताया कि विज्ञान से जुड़ाव पैदा करने के लिए इस मेले का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन


यह हमारा पहला प्रयास है और उम्मीद है कि पूरी तरह से कामयाब रहेगा। इसमें सरकारी, निजी स्कूलों व कॉलेजों के विद्यार्थी भाग लेंगे। विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जुड़ाव पैदा करने का हमारा प्रयास है। स्कूलों के 9 से 12 वीं तक के विद्यार्थी इसमें भाग लेंगे। कॉलेज व यूनिवर्सिटी के छात्र भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थी विज्ञान के नए आइडिया के साथ वे अपने मॉडल प्रस्तुत करेंगे, उनके आइडिया देश और प्रदेश में बदलाव की दिशा को तय करेंगे। उन्होंने बताया कि यह विज्ञान मेला केवल विद्यार्थियों, शिक्षक, शोधार्थी के लिए नहीं है। शहर और जिले लोग भी इस मेले में आकर विज्ञान से रूबरू हो सकते हैं। यह पूरी तरह से ओपन रहेगा और विज्ञान में रूचि रखने वाला व्यक्ति या विद्यार्थी यहां आकर अपनी जिज्ञासा को शांत कर सकता है।

कुलपति ने कहा कि विज्ञान मेले में इसरो की टीम विशेष रूप से आएगी। टीम जहां बेसिक साइंस से अवगत करवाएगी। वहीं, मौजूदा समय में विज्ञान के बदलते परिवेश और जरूरतों के बारे में बताएगी। विद्यार्थियों और शोधार्थियों को नई दिशा देने का उनका प्रयास रहेगा। जिससे कि भावी वैज्ञानिकों को पैदा किया जा सके और देश की तरक्की हो।


इस प्रकार हुआ है पंजीकरण

शोध पत्र प्रस्तुति व पोस्टर मेकिंग - 152 ने पंजीकरण करवाया है।

क्विज प्रतियोगिता - 131 टीमों ने पंजीकरण करवाया है।

मॉडल - 146 पंजीकरण हुआ है।

निबंध लेखन प्रतियोगिता में - 135 पंजीकरण

------

देशभर के वैज्ञानिक व शोधार्थी लेंगे भाग

साइंस कॉन्क्लेव–2025 ‘उड़ान' की समन्वयक डॉ. मंजू नेहरा ने बताया कि इस कॉन्क्लेव में इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाईजेशन से भी एक टीम आएगी। इसके अतिरिक्त मैजिक शो के माध्यम से गणित के प्रति जागरूकता युवाओं में पैदा की जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित यह कॉन्क्लेव विज्ञान, नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में नई खोजों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक प्रमुख शैक्षणिक आयोजन होगा। इसमें देशभर के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और तकनीकी विशेषज्ञों की ओर से विशेष व्याख्यान, प्रदर्शनी, शोध प्रस्तुतियां और संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों और शिक्षकों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवोन्मेषी सोच और अनुसंधान संस्कृति को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed