फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Intelligence revealed by the camera pole lies

खुफिया कैमरे ने खोली झूठ की पोल

Fri, 12 Sep 2014 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Fri, 12 Sep 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
Intelligence revealed by the camera pole lies

शिव चौक स्थित धानक धर्मशाला के पीछे वाली गली में एक परिवार ने बृहस्पतिवार सुबह स्वयं मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया।

विज्ञापन


गलीवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच पूरे परिवार को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई।



सिटी थाने में पुलिस हिरासत के दौरान धानक धर्मशाला के पीछे रहने वाले अनिल कुमार व उसकी मां कृष्णा देवी ने बताया कि उनका अपने पड़ोसी जोना, लक्की व आकाश के साथ विवाद चल रहा है।
विज्ञापन




इसी रंजिश के चलते उक्त तीनों ने उन पर मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जला कर मारने का प्रयास किया। इस आरोप से गलीवासी व आरोपी सहम गए और सभी एकत्र होकर थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने पुलिस को बताया कि अनिल व कृष्णा देवी झूठ बोल रही है। इन्होंने पड़ोसी लखविंद्र, आकाश, मनप्रीत व सूर्य के सांझे मकान पर अवैध कब्जा किया हुआ है।



अदालत से स्टे मिलने के बाद लखविंद्र व अन्य अवैध निर्माण को हटा रहे थे कि कृष्णा देवी व उसका पुत्र अनिल कुमार, बेटी मधु व सोनम गाली-गलौच करने लगे। इसके बाद उक्त सभी ने खुद पर मिट्टी का तेज छिड़का और घर में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया।

कैमरे में कैद हुआ सच
इस गली में एक मोबाइल शोरूम वालों ने चोरी की घटनाओं को देखकर सीसीटीवी कैमरा लगा रखा है जिसके अंदर सारी घटना कैद हो गई। वीडियो फुटेज में दिखाई दे रहा है कि कैसे अनिल कुमार, उसकी मां कृष्णा व बहने खुद पर व शशिदेव शबाना के घर से निकलकर आते हैं।




अनिल कुमार घर के अंदर से मिट्टी के तेल की बोतल लेकर बाहर आता है और पहले स्वयं पर मिट्टी तेल छिड़कता है। इसके बाद मां कृष्णा देवी और अन्य परिवार वालों पर।



अनिल ने माचिस से आग लगाने का ड्रामा भी करता है और फिर पूरा परिवार घर के अंदर चला जाता है। सीसीटीवी कैमरे की बदौलत झूठ पकड़ा गया।

आरोपों से मुकरी कृष्णा


शहर थाना प्रभारी सुरेश पाल का कहना है कि कृष्णा देवी अपने आरोपों से मुकर गई है। उसका कहना है कि उनकी पड़ोसी के साथ गाली-गलौच हुई थी। खुद पर मिट्टी का तेज डालने की बात से भी वह इंकार कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed