फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Inspired by his uncle, Navroop reached the national stage on his own.

Sirsa News: चाचा से मिली प्रेरणा, खुद के दम पर राष्ट्रीय मंच तक पहुंचे नवरूप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Inspired by his uncle, Navroop reached the national stage on his own.
सिरसा।खिलाड़ी नवरूप सिंह
सिरसा। गांव खैरेंका के खिलाड़ी नवरूप सिंह आज अपनी मेहनत और लगन से हैंडबाल में पहचान बना रहे है। उन्होंने खेल की प्रेरणा अपने चाचा नवजोत सिंह से ली, जो खुद हैंडबाल खिलाड़ी रहे हैं और वर्तमान में खैरेंका हैंडबाल टीम के कोच हैं। नवरूप के पिता हरपाल सिंह किसान हैं, लेकिन उन्होंने बेटे की खेल यात्रा में हर संभव सहयोग दिया।
विज्ञापन


वहीं चाचा नवजोत सिंह ने कोच और प्रेरक दोनों की भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन में ही नवरूप ने खेल में तकनीकी सुधार किया और आत्मविश्वास पाया। नवरूप प्रतिदिन करीब पांच घंटे अभ्यास करते हैं। उनका सपना भारतीय टीम में खेलना है और इसके लिए वह लगातार मेहनत कर रहे हैं। स्थानीय मैदान पर रोजाना फिटनेस, ड्रिल्स और गेम प्रैक्टिस करके वह अपने सपने को साकार करने की दिशा में बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर तक का सफर

स्थानीय और जिले स्तर के मैचों में बतौर युवा खिलाड़ी ठोस प्रदर्शन के बाद नवरूप ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में खेलने का मौका पाया। राष्ट्रीय मंच पर खेलने का अनुभव उन पर मानसिक दबाव से निपटने की क्षमता और खेल-समझ दोनों बढ़ा रहा है। यही वजह है कि वह फोकस और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं। चाचा से प्रेरणा मिलने के साथ-साथ परिवार ने भी उसका मनोबल बढ़ाया है। माता-पिता व परिजन छोटी-छोटी जरूरतों में मदद करते हैं और स्थानीय कोच उसका मार्गदर्शन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार हैं नवरूप की उपलब्धियां

- वर्ष 2021, 2022, 2024 और 2025 में जिला स्तर पर चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

- वर्ष 2022 में स्टेट लेवल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।

- जनवरी 2023 में राष्ट्रीय स्तर खेले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed