फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   INLD doesn't need any alliance: Karn Chautala

इनेलो को किसी गठबंधन की जरूरत ही नहीं : कर्ण चौटाला

Sun, 04 Jun 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 04 Jun 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
INLD doesn't need any alliance: Karn Chautala
कार्यकर्ताओं से बातचीत करते कर्ण चौटाला।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिला परिषद चेयरमैन कर्ण सिंह चौटाला ने कहा कि नौ सालों तक प्रदेश की सुध नहीं लेने वाले मुख्यमंत्री अब प्रदेश में जनसंवाद अभियान में जुटे हैं। सिरसा में जिस प्रकार मुख्यमंत्री ने बहन-बेटियों सहित सिरसा वासियों का अपमान किया, वह कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की मौजूदा गठबंधन सरकार से प्रत्येक वर्ग बुरी तरह से परेशान है और इससे छुटकारा चाहता है।
कर्ण चौटाला ने रविवार को सिरसा हलके के गांव फूलकां, मोचीवाली, डिंग, नहराणा, शेरपुरा, चाडीवाल, अलीमोहम्मद व नेजिया आदि में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीणों को आगामी सात जून को जिले में प्रवेश करने वाली परिवर्तन यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया।जिला परिषद के चेयरमैन कर्ण चौटाला अपने रानियां हलके के दौरे के दौरान नपा के चेयरमैन मनोज सचदेवा के कार्यालय में पहुंचे। चेयरमैन मनोज सचदेवा, पार्टी के शहरी अध्यक्ष गुरजंट सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से परिवर्तन यात्रा के रूट निर्धारण व तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया। पार्टी कार्यकर्ताओं से उन्होंने कुछ सुझाव भी लिए। कर्ण चौटाला ने कहा कि प्रदेश में इनेलो के पक्ष में एकतरफा लहर चल रही है। इनेलो को सरकार बनाने के लिए किसी के साथ गठबंधन की जरूरत ही नहीं रहेगी। इनेलो की सरकार आने पर सबका कल्याण होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला को परिवर्तन यात्रा के माध्यम से जो प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है, उससे यह सुनिश्चित है कि वर्ष 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव से प्रदेश में परिवर्तन अवश्य होगा। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे सात जून को जिले के गांव चाहरवाला के माध्यम से प्रवेश करने वाली परिवर्तन यात्रा का स्वागत करने के लिए एकत्रित हों। इस अवसर पर इस मौके पर सुभाष नैन, धर्मवीर नैन, जंगीर सिंह पप्पू, पवन बठला, शीशा सिंह, जरनैल सामा, रमन मेहता, गुरविन्द्र गिल सरपंच, नरेश सहारण, रणधीर जोधकां सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed